बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Amar Ujala Excellence Awards: Academicians honored for outstanding work.

अमर उजाला एक्सीलेंस अवॉर्ड: उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षाविदों का हुआ सम्मान

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:17 PM IST
Amar Ujala Excellence Awards: Academicians honored for outstanding work.
झांसी। अमर उजाला की ओर से आयोजित एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षाविदों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संस्कार ही देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करेंगे। मुख्य अतिथि जयवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित भारत का लक्ष्य तय किया गया है। यह सपना तभी साकार होगा, जब शिक्षण संस्थानों से निकलने वाले विद्यार्थी ज्ञान, संस्कार और कौशल से समृद्ध होंगे। आज के विद्यार्थी ही भविष्य के वैज्ञानिक, प्रशासक, जनप्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ बनेंगे। उनकी योग्यता, क्षमता और दक्षता ही देश की प्रगति का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव भी तैयार करते हैं। उन्होंने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों को सम्मानित करना प्रेरणादायी पहल है। ऐसे सम्मान न केवल बेहतर कार्य करने वालों का उत्साहवर्धन करते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि झांसी बेहतर शैक्षिक वातावरण और उत्कृष्ट कानून-व्यवस्था के साथ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे, यही सभी का प्रयास होना चाहिए। कार्यक्रम में सी.एस. आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन मनीष तिवारी, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं विधिक सलाहकार आनंद प्रकाश यादव, एनर्जी पार्टनर सिजरिया सोलर सॉल्यूशंस से अजय सिजरिया एवं अनुपम गोयल (एएसएम, अवाडा इलेक्ट्रो), रतन मेगा मॉल, दतिया के मैनेजर गौरव नामदेव, वसुराज ऑटोमोबाइल्स (महिंद्रा बस एंड ट्रक) के जीएम गौरव गुप्ता, गौरव तिवारी, रेज़ोनेंस झांसी के निदेशक हर्षित राकेश झा तथा हैप्पीपॉट गार्डन के निदेशक सर्वेश गौतम मौजूद रहे। इस अवसर पर रोहित पांडे, नितिन विलियम, श्रीमती अरुणा अग्रवाल, डॉ. बालमुकुंद अग्रवाल, दीप यादव, अभिषेक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन तनु गुप्ता ने किया। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य हुए सम्मानित समारोह में ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल (यूनिट-1 एवं यूनिट-2), महात्मा हंसराज मॉडर्न स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल, माउंट लिट्रा जी स्कूल, शेरवुड कॉलेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, द आर्यन्स स्कूल, अल्पाइन पब्लिक स्कूल, किडजी स्कूल, सीएलएम इंटरनेशनल स्कूल और एलन हाउस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्यों को एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रदान किया गया। इसके अलावा राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्ता विद्यापीठ (चिरगांव), संस्कृति संस्कार पब्लिक स्कूल (बरुआसागर), आरएनएस वर्ल्ड स्कूल, मून इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल, द ग्रामोदय इंटरनेशनल कॉलेज, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल, एचएन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज, किडजी (अनूप सिद्धेश्वर नगर), निर्मला कॉन्वेंट स्कूल, सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, ओशन पब्लिक स्कूल, द न्यू इरा पब्लिक स्कूल, सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (मढ़ा), लॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाईस्कूल (उल्दन, बंगरा), इंडियन पब्लिक स्कूल तथा ग्लोबल विजडम स्कूल के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों और शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Campus Diaries: एआई ने कैसे बदल दिया है कंटेंट का खेल? छात्रों ने जता दी चिंता

24 Jul 2026

उड़ान में 350 मेधावियों का हुआ सम्मान, बढ़ाया गया विद्यार्थियों का मनोबल

15 Jun 2026

राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष पर श्रीनगर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

31 Oct 2025

काैशांबी में यूं हो रही थी बीएड प्रवेश परीक्षा, बीयू का तर्क गर्मी से परेशान थे परीक्षार्थी

02 Jun 2025

CBSE Results: बाड़मेर की निधि जोशी 98.2% अंक हासिल कर बनीं जिला टॉपर, आईएएस बनने का सपना

13 May 2025
विज्ञापन

संवाद : निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की ही चलें किताबें, फीस पर लगे लगाम

28 Apr 2025

VIDEO : बाजार में नहीं नई एनसीईआरटी की किताबें, दुकानदार ने बताई वजह

04 Apr 2025
विज्ञापन

VIDEO : कल्पना, समझ और ज्ञान को बढ़ाती हैं पुस्तकें बोले बीयू के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय

26 Mar 2025

VIDEO : गेम ऑफ थ्रोंस की अभिनेत्री का उदाहरण देकर नव नालंदा विवि के कुलपति ने बताया पुस्तकों का महत्व

26 Mar 2025

VIDEO : मंडलायुक्त की युवाओं से अपील, रोजाना पढ़ें 15-20 पृष्ठ

26 Mar 2025

VIDEO : विधान परिषद सभापति से मिला विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन

15 Mar 2025

CBSE 10th Result: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 93.12% छात्र हुए पास

12 May 2023

CBSE 12th Result: सीबीएसई 12 वीं के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक

12 May 2023

सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

12 May 2023

खत्म हुआ इंतजार सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट हुए घोषित

22 Jul 2022

सीबीएसई ने जारी किए 12वीं के नतीजे, डिजिलॉकर से भी कर सकते हैं चेक

22 Jul 2022

आ गए सीबीएसई के 12वीं के नतीजे, घर बैठे ऐसे मिलेगी मार्कशीट

22 Jul 2022

सीबीएसई 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी इतना रहा पास प्रतिशत

22 Jul 2022

छात्रों का इंतजार खत्म सीबीएसई ने 12 वीं टर्म-2 के नतीजे किये घोषित

22 Jul 2022

आईसीएसई के नतीजे आज होंगे जारी ऐसे कर सकते हैं चेक

17 Jul 2022

जारी होने वाले हैं सीबीएसई बोर्ड के 10वीं टर्म 2 के नतीजे, ऐसे कर सकते हैं चेक

03 Jul 2022

फेल स्टूडेंट्स को जल्द मिलेगा मौका बोर्ड कराएगी कम्पार्टमेंट परीक्षा

19 Jun 2022

यूपी बोर्ड: अयोध्या की निष्ठा ने प्रदेश में हासिल किया 10वां स्थान, देखिए कैसे की तैयारी

18 Jun 2022

10वीं के बाद यूपी बोर्ड ने जारी किए 12वीं के नतीजे, देखिए किसने किया टॉप

18 Jun 2022

आज जारी होने वाले हैं यूपी बोर्ड के नतीजे, इस तरह चेक करें अपना रिजल्ट

18 Jun 2022

हरियाणा बोर्ड के 10वीं के नतीजे घोषित, देखिए किसने किया टॉप

17 Jun 2022

हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 10वीं के नतीजे, ऐसे कर सकते हैं चेक

17 Jun 2022

महाराष्ट्र बोर्ड 10 वीं के नतीजे घोषित ऐसे कर सकते हैं चेक

17 Jun 2022

यूपी बोर्ड: शुक्रवार शाम तक हो सकता है नतीजों की तारीखों का एलान, देखें पूरी खबर

17 Jun 2022

यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर सीएम योगी का निर्देश, छात्रों और अभिभावकों को दी जाए जानकारी

16 Jun 2022
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed