CMA December 2026: आईसीएमएआई ने बढ़ाई सीएमए दिसंबर के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख, अब इस दिन तक करें पंजीकरण
ICMAI CMA December 2026: आईसीएमएआई ने सीएमए दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 4 अगस्त 2026 कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब 4 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICMAI CMA December 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने सीएमए दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 थी, जिसे अब बढ़ाकर 4 अगस्त 2026 कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
आईसीएमएआई ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। साथ ही आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें और भविष्य के लिए आवेदन की कॉपी और अन्य जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
अब आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026 है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर लेना चाहिए। आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच जरूर करें, क्योंकि गलत जानकारी भविष्य में परेशानी का कारण बन सकती है।
सीएमए दिसंबर 2026 परीक्षा से जुड़े नवीनतम अपडेट, परीक्षा कार्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए उम्मीदवार समय-समय पर आईसीएमएआई की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
सीएमए दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आईसीएमएआई की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
- होमपेज पर Admission टैब पर क्लिक करें।
- संबंधित सीएमए कोर्स के सामने दिए गए Apply विकल्प का चयन करें।
- नया अकाउंट बनाकर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
- निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी जानकारी एक बार फिर जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन की पुष्टि डाउनलोड कर उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखें।