IIT Kanpur: आईआईटी कानपुर ने लॉन्च किया छह महीने का डेटा साइंस कोर्स, ग्रेजुएट और प्रोफेशनल्स के लिए मौका
IIT Kanpur: आईआईटी कानपुर ने डेटा साइंस, मशीन लर्निंग और बिजनेस एनालिटिक्स में छह महीने का ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है। यह कोर्स ग्रेजुएट और कामकाजी पेशेवरों के लिए उपयोगी है, जो AI और ML की स्किल्स बेहतर करना चाहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIT Kanpur: कानपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Kanpur) ने बिजनेस एनालिटिक्स के लिए एडवांस्ड डेटा साइंस और मशीन लर्निंग में छह महीने का ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया है। यह कोर्स खासतौर पर नौकरी करने वाले लोगों के लिए तैयार किया गया है।
इस कार्यक्रम में उम्मीदवारों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) और बिजनेस एनालिटिक्स की प्रैक्टिकल जानकारी दी जाएगी। यह कोर्स 3 अक्तूबर 2026 से शुरू होगा और पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से चलेगा, जिससे पेशेवर बिना नौकरी छोड़े अपनी स्किल्स बेहतर कर सकेंगे।
क्या है आवेदन की शर्तें?
आईआईटी कानपुर के ऑनलाइन डेटा साइंस कोर्स के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा, तीन साल या उससे अधिक का संबंधित कार्य अनुभव रखने वाले पेशेवर भी इस कोर्स के लिए पात्र हैं। ऐसे उम्मीदवारों के पास अपनी डिग्री में कम से कम 40 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।
कोर्स की अवधि और प्रमाणपत्र
आईआईटी कानपुर के इस छह महीने के ऑनलाइन कार्यक्रम में कुल 60 घंटे की पढ़ाई शामिल होगी। इसमें हर सप्ताह तीन घंटे की लाइव ऑनलाइन वीकेंड क्लास भी आयोजित की जाएगी। संस्थान ने तीन महीने का एग्जिट विकल्प भी दिया है। जो उम्मीदवार तीन महीने बाद कोर्स छोड़ते हैं, उन्हें पूरा कोर्स पूरा करने का प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा, बल्कि भागीदारी प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
मशीन लर्निंग प्रोग्राम में क्या सीखेंगे?
आईआईटी कानपुर के इस ऑनलाइन मशीन लर्निंग प्रोग्राम में छात्रों को प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट और बिजनेस केस स्टडी के माध्यम से सीखने का मौका मिलेगा। इस कोर्स में प्रतिभागियों को डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी कई जरूरी तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
इस कार्यक्रम में उम्मीदवार पायथन प्रोग्रामिंग, आर प्रोग्रामिंग, डेटा एनालिसिस, डेटा विजुअलाइजेशन, मशीन लर्निंग और जनरेटिव एआई जैसी हाई डिमांड स्किल्स सीखेंगे।
देखें डेटा साइंस कोर्स की फीस
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
- आवेदन शुल्क पर 18 प्रतिशत जीएसटी भी लागू होगा।
- पूरे कार्यक्रम की फीस 85,000 रुपये + 18 प्रतिशत जीएसटी है।
- उम्मीदवारों को फीस भुगतान के लिए दो किस्तों की सुविधा दी गई है।