फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NEET SS Counselling 2025: MCC Allows Round 1 Seat Resignation Without Security Deposit Loss

NEET SS Counselling 2025: नीट एसएस राउंड-1 में आवंटित सीट छोड़ने का आखिरी मौका, सिक्योरिटी फीस नहीं होगी जब्त

Fri, 31 Jul 2026 05:26 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 31 Jul 2026 05:26 PM IST
सार

NEET SS Counselling 2025: एमसीसी ने नीट एसएस काउंसलिंग 2025 के राउंड-1 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। अब वे 31 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक अपनी सीट छोड़ सकते हैं और उनका सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त नहीं होगा। यह सुविधा केवल एक बार के लिए दी गई है।
 

विज्ञापन
NEET SS Counselling 2025: MCC Allows Round 1 Seat Resignation Without Security Deposit Loss
MCC NEET SS Counselling 2025 - फोटो : L- Adobe Stock, R- mcc.nic.in.

विस्तार

NEET SS Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट एसएस काउंसलिंग 2025 में राउंड-1 के तहत सीट पाने वाले उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। अब ऐसे उम्मीदवार अपनी सीट छोड़ सकते हैं और इसके लिए उनका सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


एमसीसी ने साफ किया है कि यह छूट केवल एक बार और विशेष परिस्थितियों को देखते हुए दी गई है। इसे भविष्य के लिए नियम या मिसाल नहीं माना जाएगा।

कब तक छोड़ सकते हैं सीट?

एमसीसी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, राउंड-1 में सीट पाने वाले उम्मीदवार 31 जुलाई से 4 अगस्त 2026 के बीच अपनी सीट से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने आवंटित मेडिकल कॉलेज में जाकर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिपॉजिट नहीं होगा जब्त

सामान्य तौर पर काउंसलिंग के दौरान सीट छोड़ने पर सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त हो जाता है। लेकिन इस बार एमसीसी ने उम्मीदवारों के हित को देखते हुए यह विशेष छूट दी है।

नोटिस में कहा गया है कि राउंड-1 की सीट छोड़ने वाले उम्मीदवारों का सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं काटा जाएगा।

विज्ञापन

सीट छोड़ने की प्रक्रिया क्या होगी?

एमसीसी ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे अपने आवंटित संस्थान में जाकर सीट छोड़ने की प्रक्रिया पूरी करें। इसी दौरान वे अपने मूल दस्तावेज भी वापस ले सकते हैं। हालांकि, सीट छोड़ने की प्रक्रिया केवल कॉलेज में आवेदन देने से पूरी नहीं होगी।

ऑनलाइन रेजिग्नेशन ही होगा मान्य

एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि सीट छोड़ने की प्रक्रिया एमसीसी पोर्टल पर ऑनलाइन पूरी की जाएगी। संबंधित कॉलेज को उम्मीदवार का रेजिग्नेशन ऑनलाइन जनरेट करना होगा।

यदि कोई कॉलेज केवल ऑफलाइन आवेदन लेकर रेजिग्नेशन स्वीकार करता है और उसे पोर्टल पर अपडेट नहीं करता, तो ऐसा इस्तीफा अमान्य (Null & Void) माना जाएगा।

उम्मीदवार क्या ध्यान रखें?

  • सीट छोड़ने की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026 है।
  • अपने आवंटित कॉलेज में जाकर ही रेजिग्नेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • मूल दस्तावेज उसी दौरान प्राप्त कर लें।
  • यह सुनिश्चित करें कि कॉलेज ने आपका रेजिग्नेशन एमसीसी पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट कर दिया है।
  • यह सुविधा केवल एक बार विशेष परिस्थितियों में दी गई है। भविष्य में इसी तरह की छूट मिलने की कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed