फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU UG Law Admission 2026: Third Round Schedule Released, Confirm Seats by August 3

DU UG Law Admission: यूजी लॉ एडमिशन के लिए तीसरे चरण का शेड्यूल जारी, उम्मीदवार तीन अगस्त तक करें सीट कन्फर्म

Fri, 31 Jul 2026 03:50 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 31 Jul 2026 03:50 PM IST
सार

DU UG Law Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने यूजी लॉ प्रवेश 2026 के तीसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रमों में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 3 अगस्त 2026 तक अपनी आवंटित सीट कन्फर्म करनी होगी।

विज्ञापन
DU UG Law Admission 2026: Third Round Schedule Released, Confirm Seats by August 3
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

DU UG Law Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्नातक विधि (UG Law) प्रवेश 2026 के तीसरे चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस चरण में सीट आवंटित होने वाले उम्मीदवारों को 3 अगस्त 2026 तक अपनी सीट की पुष्टि करनी होगी। दिल्ली विश्वविद्यालय ने 30 जुलाई 2026 को बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रमों के लिए तीसरे चरण का प्रवेश कार्यक्रम जारी किया है।

विज्ञापन


प्रवेश कार्यक्रम के साथ विश्वविद्यालय ने विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध रिक्त सीटों की सूची भी जारी की है। इससे उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले यह जानने में आसानी होगी कि उनकी श्रेणी में कितनी सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
इवेंट समय और तारीख
उम्मीदवारों द्वारा अलॉट की गई सीट को स्वीकार करना शनिवार, 01 अगस्त 2026 से सोमवार, 03 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक
सेंटर द्वारा ऑनलाइन आवेदनों का वेरिफिकेशन और अनुमोदन शनिवार, 01 अगस्त 2026 से मंगलवार, 04 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक
उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि बुधवार, 05 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक

देखें खाली सीटों की संख्या

श्रेणी बी.ए. एलएलबी (ऑनर्स) बी.बी.ए. एलएलबी (ऑनर्स)
अनारक्षित (यूआर) 02 03
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी-एनसीएल) कोई सीट नहीं 02
अनुसूचित जाति (एससी) कोई सीट नहीं 01
अनुसूचित जनजाति (एसटी) कोई सीट नहीं कोई सीट नहीं
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) कोई सीट नहीं 02
कुल रिक्त सीटें 02 08

सीट आवंटन परिणाम कैसे देखें?

  • दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट पर जाएं।
  • उम्मीदवार पोर्टल में आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  • होमपेज पर सीट आवंटन/प्रवेश सूची के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर अपना सीट आवंटन परिणाम देखें।
  • भविष्य के लिए सीट आवंटन सूची का पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

खाली सीटें रहने पर हो सकते हैं अतिरिक्त राउंड

दिल्ली विश्वविद्यालय ने बताया है कि यदि तीसरे स्पॉट राउंड के बाद भी कुछ सीटें खाली रह जाती हैं, तो अतिरिक्त स्पॉट राउंड आयोजित किए जा सकते हैं। हालांकि, ऐसे राउंड का आयोजन सीटों की उपलब्धता के आधार पर ही किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed