JEECUP 2026 Round 4: यूपी जीकप के चौथे राउंड का सीट आवंटन जारी, फटाफट इस लिंक से करें चेक
JEECUP 2026 Round 4 Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलीटेक्निक काउंसलिंग 2026 के चौथे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। इस राउंड में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस और सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEECUP 2026 Round 4: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2026 के चौथे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। चौथे चरण में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर लॉग इन करके अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं और आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
पिछले राउंड में सीट नहीं मिली? अब फिर मिला मौका
JEECUP 2026 काउंसलिंग के चौथे राउंड का सीट आवंटन जारी होने के साथ ही विशेष ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया का दूसरा चरण भी शुरू हो गया है। जिन उम्मीदवारों को इस चरण में सीट आवंटित हुई है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज सत्यापन, शुल्क भुगतान और अन्य प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
वहीं, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के वे अभ्यर्थी जिन्हें पिछले राउंड में सीट नहीं मिली थी, वे भी इस चरण में भाग ले सकते हैं। JEECUP 2026 की कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा 2 से 9 जून के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें 4 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर परिषद ने 19 जून को रैंक कार्ड जारी किए थे।
महत्वपूर्ण तिथियां
| आयोजन | तारीख |
|---|---|
| चौथे राउंड के सीट आवंटन का परिणाम | 30 जुलाई, 2026 |
| फ्रीज/फ्लोट विकल्प का चयन | 31 जुलाई से 3 अगस्त, 2026 (शाम 5 बजे तक) |
| सीट स्वीकृति और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान | 31 जुलाई से 4 अगस्त, 2026 तक |
| जिला सहायता केंद्रों पर दस्तावेज़ सत्यापन | 31 जुलाई से 4 अगस्त, 2026 तक |
| सीट वापसी (Withdrawal) विंडो | 31 जुलाई से 4 अगस्त, 2026 (शाम 6 बजे तक) |
| राउंड 5 के लिए पंजीकरण | 5 अगस्त, 2026 |
| विकल्पों में संशोधन (Choice Filling/Modification) | 6 अगस्त से 10 अगस्त, 2026 तक |
रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार चौथे राउंड का सीट आवंटन परिणाम देखने और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- JEECUP काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "JEECUP Round 4 Seat Allotment Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी आवेदन संख्या (Application Number) और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
- लॉग इन करने के बाद आवंटित कॉलेज और शाखा (Branch) का विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सीट आवंटन पत्र (Allotment Letter) डाउनलोड करें।
- भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।