DU Admission 2026: डीयू ने तीसरे राउंड का शेड्यूल किया जारी, तीन अगस्त से शुरू होगी मिड-एंट्री प्रक्रिया
DU CSAS UG 2026 Admission: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सीएसएएस-यूजी के तहत स्नातक प्रवेश के तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही जिन छात्रों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए 3 अगस्त से मिड-एंट्री प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अवधि के दौरान रजिस्ट्रेशन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने सीएसएएस-यूजी 2026 के तहत स्नातक (UG) प्रवेश के तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही उन छात्रों को भी एक और मौका दिया गया है, जिन्होंने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। ऐसे छात्र 3 अगस्त 2026 से मिड-एंट्री प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय के अनुसार, प्रवेश के पहले दो राउंड में 71,000 से अधिक छात्र 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए अपना दाखिला पक्का कर चुके हैं। तीसरे राउंड के जरिए बाकी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
मिड-एंट्री और प्रेफरेंस बदलने का मौका
जो छात्र मिड-एंट्री के माध्यम से DU में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 1,000 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क जमा करना होगा। यानी एक बार फीस जमा होने के बाद इसे वापस नहीं किया जाएगा। मिड-एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अगस्त सुबह 10 बजे से 5 अगस्त शाम 4:59 बजे तक खुली रहेगी।
रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों को अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता (Preference) बदलने का भी अवसर मिलेगा। इसके लिए 6 अगस्त सुबह 10 बजे से 7 अगस्त शाम 4:59 बजे तक प्रेफरेंस री-ऑर्डरिंग विंडो खुली रहेगी, जिसमें छात्र अपनी पसंद के अनुसार विकल्पों में बदलाव कर सकेंगे।
DU Admission 2026: तीसरे राउंड और मिड-एंट्री का शेड्यूल
| इवेंट | समय और तारीख |
|---|---|
| अपग्रेडेड अलॉटमेंट और वार्ड कोटा राउंड-1 की घोषणा | 01 अगस्त 2026 (शनिवार) |
| कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन आवेदनों की जांच और स्वीकृति | 01 अगस्त 2026 शाम 4:59 बजे से 03 अगस्त 2026 तक |
| उम्मीदवारों द्वारा फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 04 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक |
| मिड-एंट्री और करेक्शन विंडो के लिए आवेदन | 03 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे से 05 अगस्त 2026 तक |
| परफॉर्मेंस-बेस्ड प्रोग्राम (म्यूजिक, BFA, PE, HE&S) राउंड-1 सीट आवंटन | 06 अगस्त 2026 |
| आवंटित सीट स्वीकार करने की अवधि | 06 अगस्त 2026 से 11 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक |
| कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन आवेदनों की जांच और स्वीकृति | 06 अगस्त 2026 से 12 अगस्त 2026 शाम 4:59 बजे तक |
| उम्मीदवारों द्वारा फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 13 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक |
देखें स्पोर्ट्स और वार्ड कोटा प्रवेश का पूरा शेड्यूल
| प्रवेश राउंड | सीट अलॉटमेंट की घोषणा | सीट स्वीकार करने की अवधि | कॉलेज द्वारा वेरिफिकेशन/अप्रूवल | फीस भुगतान की अंतिम तिथि |
|---|---|---|---|---|
| CSAS तीसरा राउंड | 08 अगस्त 2026 (शनिवार) | 08 अगस्त 2026 से 11 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) | 08 अगस्त 2026 (शाम 04:59 बजे तक) से 12 अगस्त 2026 तक | 13 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| CW, ECA और स्पोर्ट्स पहला राउंड | 09 अगस्त 2026 (रविवार) | 09 अगस्त 2026 से 11 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) | 08 अगस्त 2026 (शाम 04:59 बजे तक) से 12 अगस्त 2026 तक | 13 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| वार्ड कोटा दूसरा राउंड | 10 अगस्त 2026 (सोमवार) | 10 अगस्त 2026 से 11 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) | 08 अगस्त 2026 (शाम 04:59 बजे तक) से 12 अगस्त 2026 तक | 13 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) |