ICAI CA Final 2026: सीए फाइनल नवंबर परीक्षा के लिए दोबारा खुली आवेदन विंडो, एक अगस्त से भर सकते हैं फॉर्म
CA Final November 2026 Application: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाइनल नवंबर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। इच्छुक उम्मीदवार 1 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। यह उन अभ्यर्थियों के लिए एक और अवसर है जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की घोषणा की है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, उम्मीदवार 1 अगस्त 2026 से फिर से आवेदन कर सकेंगे।
जो अभ्यर्थी पहले निर्धारित समय के दौरान आवेदन नहीं कर पाए थे, वे ICAI के ई-सर्विस पोर्टल पर जाकर पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
सीए फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इससे पहले आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को बिना विलंब शुल्क के 19 जुलाई 2026 तक आवेदन करने का अवसर दिया गया था। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की सुविधा 22 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रही। अब ICAI ने उन उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है, जो पहले आवेदन नहीं कर सके थे।
CA Final November 2026: योग्यता
सीए फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
- उम्मीदवार सीए इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आईसीएआई का फाइनल कोर्स में पंजीकरण (Registration) होना आवश्यक है।
- निर्धारित आर्टिकलशिप ट्रेनिंग पूरी कर ली हो या ICAI द्वारा तय समय सीमा के भीतर पूरी होने वाली हो।
- Advanced ICITSS और अन्य आवश्यक प्रशिक्षण/मॉड्यूल पूरे किए होने चाहिए।
- उम्मीदवार का ICAI के SSP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और विवरण अपडेट होना चाहिए।
| परीक्षा | परीक्षा तिथियां |
|---|---|
| सीए फाउंडेशन | 2, 5, 7 और 9 सितंबर, 2026 |
| सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-I | 1, 3 और 6 सितंबर, 2026 |
| सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-II | 8, 10 और 12 सितंबर, 2026 |
| सीए फाइनल ग्रुप-I | 2, 4 और 6 नवंबर, 2026 |
| सीए फाइनल ग्रुप-II | 9, 11 और 13 नवंबर, 2026 |
| इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट (INTT-AT) | 11 और 13 नवंबर, 2026 |
| इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट टेक्निकल परीक्षा (IRM) | 6, 9, 11 और 13 नवंबर, 2026 |
CA Final November 2026: आवेदन करने के स्टेप्स
- ICAI के ई-सर्विस पोर्टल पर जाएं।
- अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- CA Final November 2026 Exam Form लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज और विवरण जांच लें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- फॉर्म को सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और शुल्क रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।