NITTT Exam 2026: 31 जुलाई से होगी एनआईटीटीटी परीक्षा, अच्छे से समझ लें जरूरी गाइडलाइंस; नहीं होगी परेशानी
NITTT 2026 Exam Guidelines: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी 31 जुलाई से राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण पहल परीक्षा 2026 आयोजित करने जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे परीक्षा से पहले सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NITTT Exam 2026: नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) परीक्षा 31 जुलाई से शुरू होने जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो परीक्षा से जुड़े सभी नियमों और दिशा-निर्देशों को पहले ही अच्छी तरह समझ लें।
दो शिफ्ट में होगी आयोजित
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) की ऑनलाइन रिमोट प्रॉक्टर्ड परीक्षा 31 जुलाई, 1 अगस्त, 7 अगस्त और 8 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, NITTT कार्यक्रम का उद्देश्य AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थानों में नए नियुक्त शिक्षकों को सेवा के दौरान प्रशिक्षण प्रदान करना और उनके शिक्षण कौशल को बेहतर बनाना है।
NITTT Exam 2026: परीक्षा के लिए जरूरी गाइडलाइंस
- परीक्षा शुरू होने से पहले अपना एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी तैयार रखें।
- परीक्षा देने के लिए लैपटॉप/डेस्कटॉप, वेबकैम और माइक्रोफोन सही तरीके से काम कर रहे हों।
- इंटरनेट कनेक्शन अच्छा और स्थिर होना चाहिए, ताकि परीक्षा के दौरान कोई रुकावट न आए।
- परीक्षा शुरू होने से कुछ समय पहले ही लॉग इन कर लें।
- परीक्षा के दौरान कैमरा और माइक्रोफोन चालू रखें।
- परीक्षा देते समय कमरे में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं होना चाहिए।
- मोबाइल फोन, किताबें, नोट्स या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें।
- परीक्षा के दौरान बार-बार सीट छोड़ने या इधर-उधर देखने से बचें।
- प्रॉक्टर द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।
- परीक्षा शुरू करने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लें।
- किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए परीक्षा से पहले अपने सिस्टम की जांच कर लें।
- शांत और अच्छी रोशनी वाले कमरे में बैठकर परीक्षा दें।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nittt.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध NITTT Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण नंबर (Registration Number) और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।
- लॉग इन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें।
- भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।