फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   JAC Compartment Exam 2026: Jharkhand Board Releases Class 10, 12 Supplementary Exam Timetable

JAC Compartment Exam: 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा सात अगस्त से, एग्जाम से पहले पढ़ लें जरूरी गाइडलाइंस

Thu, 30 Jul 2026 12:58 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 30 Jul 2026 12:58 PM IST
सार

JAC Compartment Exam 2026 Date: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 का टाइमटेबल जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत शेड्यूल देख सकते हैं।

विज्ञापन
JAC Compartment Exam 2026: Jharkhand Board Releases Class 10, 12 Supplementary Exam Timetable
JAC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

JAC Compartment Exam 2026: झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का टाइमटेबल जारी कर दिया है। जिन छात्रों को वार्षिक परीक्षा में एक या अधिक विषयों में सफलता नहीं मिली थी, उन्हें अब अपने अंक सुधारने का एक और मौका मिलेगा। यह परीक्षाएं 7 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


बोर्ड ने विषयवार परीक्षा कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तारीख, समय और विषयों की जानकारी पहले से जांच लें। कंपार्टमेंट परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर के माध्यम से आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

JAC Compartment Exam 2026: देखें 10वीं परीक्षा का कार्यक्रम

तिथि एवं दिन प्रथम पाली (सुबह 9:45 बजे - दोपहर 1:00 बजे) द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 बजे - शाम 5:15 बजे)
07 अगस्त 2026 (शुक्रवार) वाणिज्य (Commerce), गृह विज्ञान (Home Science), आईटी एवं व्यावसायिक विषय (IT & Vocational Subjects) (सुबह 9:45 बजे से 12:30 बजे तक) उर्दू (Urdu)
08 अगस्त 2026 (शनिवार) हिंदी 'ए' / 'बी' (Hindi Course A & B) विज्ञान (Science)
10 अगस्त 2026 (सोमवार) संस्कृत (Sanskrit) सामाजिक विज्ञान (Social Science)
11 अगस्त 2026 (मंगलवार) गणित (Mathematics) फारसी, उरांव, कुरमाली, उड़िया, हो, पंचपरगनिया, संथाली, खोरठा, नागपुरी, बंगला, मुंडारी, खड़िया, अरबी
12 अगस्त 2026 (बुधवार) अंग्रेजी (English) संगीत (Music)


जानें किस दिन किस विषय की होगी इंटरमीडिएट परीक्षा

तिथि एवं दिन प्रथम पाली (सुबह 9:45 बजे - दोपहर 1:00 बजे) द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 बजे - शाम 5:15 बजे)
07 अगस्त 2026 (शुक्रवार) समाजशास्त्र (कला), मनोविज्ञान (कला) -
08 अगस्त 2026 (शनिवार) भूविज्ञान (विज्ञान), अंग्रेजी कोर-A (कला, विज्ञान, वाणिज्य), इतिहास (कला) हिंदी कोर-A (कला, विज्ञान, वाणिज्य), हिंदी कोर-B एवं मातृभाषा (कला, विज्ञान, वाणिज्य)
10 अगस्त 2026 (सोमवार) राजनीति विज्ञान (कला), रसायन विज्ञान (विज्ञान), गृह विज्ञान (कला), उद्यमिता (वाणिज्य) व्यवसाय अध्ययन (वाणिज्य)
11 अगस्त 2026 (मंगलवार) अर्थशास्त्र (कला, विज्ञान, वाणिज्य), गणित/सांख्यिकी (कला, विज्ञान, वाणिज्य) -
12 अगस्त 2026 (बुधवार) कंप्यूटर साइंस (विज्ञान, वाणिज्य), भूगोल (कला) -
13 अगस्त 2026 (गुरुवार) भौतिकी (विज्ञान), दर्शनशास्त्र (कला), लेखांकन (वाणिज्य), जीवविज्ञान (विज्ञान), मानव विज्ञान (कला), व्यवसाय गणित (वाणिज्य), कला के लिए ऐच्छिक भाषा, विज्ञान एवं वाणिज्य के लिए अतिरिक्त भाषा -
14 अगस्त 2026 (शुक्रवार) व्यावसायिक विषय (कला, विज्ञान, वाणिज्य), संगीत (कला, विज्ञान, वाणिज्य) -

परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 7 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर के माध्यम से होंगी। कंपार्टमेंट परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है जो वार्षिक बोर्ड परीक्षा में एक या अधिक विषयों में सफल नहीं हो पाए थे। इन परीक्षाओं के माध्यम से छात्रों को अपना परिणाम सुधारने और बिना एक शैक्षणिक वर्ष गंवाए आगे की पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिलता है।

देखें परीक्षा गाइडलाइंस

  • परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • अपने साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, स्कूल आईडी आदि) रखें।
  • परीक्षा ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में होगी।
  • उत्तर लिखने के लिए नीले या काले बॉल पेन का ही उपयोग करें।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा कक्ष में ले जाना प्रतिबंधित है।
  • परीक्षा शुरू होने के बाद देर से आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जा सकता।
  • परीक्षा समाप्त होने से पहले परीक्षा कक्ष न छोड़ें और निरीक्षक के निर्देशों का पालन करें।
  • किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कार्रवाई की जा सकती है।
  • परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज नाम, रोल नंबर, विषय और परीक्षा केंद्र की जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed