फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   DU Admission 2026: Delhi University Releases Third Round Schedule, Mid-Entry Registration Begins August 3

DU Admission 2026: डीयू ने तीसरे राउंड का शेड्यूल किया जारी, तीन अगस्त से शुरू होगी मिड-एंट्री प्रक्रिया

Thu, 30 Jul 2026 02:46 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 30 Jul 2026 02:46 PM IST
सार

DU CSAS UG 2026 Admission: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सीएसएएस-यूजी के तहत स्नातक प्रवेश के तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही जिन छात्रों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए 3 अगस्त से मिड-एंट्री प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अवधि के दौरान रजिस्ट्रेशन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
DU Admission 2026: Delhi University Releases Third Round Schedule, Mid-Entry Registration Begins August 3
DU - फोटो : डीयू (फाइल)

विस्तार

DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने  सीएसएएस-यूजी 2026 के तहत स्नातक (UG) प्रवेश के तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही उन छात्रों को भी एक और मौका दिया गया है, जिन्होंने अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। ऐसे छात्र 3 अगस्त 2026 से मिड-एंट्री प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के अनुसार, प्रवेश के पहले दो राउंड में 71,000 से अधिक छात्र 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए अपना दाखिला पक्का कर चुके हैं। तीसरे राउंड के जरिए बाकी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन

मिड-एंट्री और प्रेफरेंस बदलने का मौका

जो छात्र मिड-एंट्री के माध्यम से DU में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 1,000 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क जमा करना होगा। यानी एक बार फीस जमा होने के बाद इसे वापस नहीं किया जाएगा। मिड-एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अगस्त सुबह 10 बजे से 5 अगस्त शाम 4:59 बजे तक खुली रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों को अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता (Preference) बदलने का भी अवसर मिलेगा। इसके लिए 6 अगस्त सुबह 10 बजे से 7 अगस्त शाम 4:59 बजे तक प्रेफरेंस री-ऑर्डरिंग विंडो खुली रहेगी, जिसमें छात्र अपनी पसंद के अनुसार विकल्पों में बदलाव कर सकेंगे।

DU Admission 2026: तीसरे राउंड और मिड-एंट्री का शेड्यूल

इवेंट समय और तारीख
अपग्रेडेड अलॉटमेंट और वार्ड कोटा राउंड-1 की घोषणा 01 अगस्त 2026 (शनिवार)
कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन आवेदनों की जांच और स्वीकृति 01 अगस्त 2026 शाम 4:59 बजे से 03 अगस्त 2026 तक
उम्मीदवारों द्वारा फीस जमा करने की अंतिम तिथि 04 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक
मिड-एंट्री और करेक्शन विंडो के लिए आवेदन 03 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे से 05 अगस्त 2026 तक
परफॉर्मेंस-बेस्ड प्रोग्राम (म्यूजिक, BFA, PE, HE&S) राउंड-1 सीट आवंटन 06 अगस्त 2026
आवंटित सीट स्वीकार करने की अवधि 06 अगस्त 2026 से 11 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक
कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन आवेदनों की जांच और स्वीकृति 06 अगस्त 2026 से 12 अगस्त 2026 शाम 4:59 बजे तक
उम्मीदवारों द्वारा फीस जमा करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक

देखें स्पोर्ट्स और वार्ड कोटा प्रवेश का पूरा शेड्यूल

प्रवेश राउंड सीट अलॉटमेंट की घोषणा सीट स्वीकार करने की अवधि कॉलेज द्वारा वेरिफिकेशन/अप्रूवल फीस भुगतान की अंतिम तिथि
CSAS तीसरा राउंड 08 अगस्त 2026 (शनिवार) 08 अगस्त 2026 से 11 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) 08 अगस्त 2026 (शाम 04:59 बजे तक) से 12 अगस्त 2026 तक 13 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
CW, ECA और स्पोर्ट्स पहला राउंड 09 अगस्त 2026 (रविवार) 09 अगस्त 2026 से 11 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) 08 अगस्त 2026 (शाम 04:59 बजे तक) से 12 अगस्त 2026 तक 13 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
वार्ड कोटा दूसरा राउंड 10 अगस्त 2026 (सोमवार) 10 अगस्त 2026 से 11 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) 08 अगस्त 2026 (शाम 04:59 बजे तक) से 12 अगस्त 2026 तक 13 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed