फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   DRDO Offers AI Learning Opportunity for Students, Apply by August 14

DRDO: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में करियर बनाना चाहते हैं? डीआरडीओ दे रहा सीखने और काम करने का मौका

Fri, 31 Jul 2026 01:50 PM IST
Shahin Praveen सुनंदा राव, कॅरिअर सलाहकार
सुनंदा राव, कॅरिअर सलाहकार Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 31 Jul 2026 01:50 PM IST
सार

Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों और युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने युवाओं को उन्नत तकनीकों से जुड़ने और विशेषज्ञों के साथ सीखने का अवसर देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
DRDO Offers AI Learning Opportunity for Students, Apply by August 14
Career Tips (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

विस्तार

DRDO: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की यंग साइंटिस्ट लैब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (डीवाईएसएल-एआई), बंगलूरू ने जूनियर रिसर्च फेलो के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह प्रयोगशाला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास कार्य कर रही है तथा आईआईटी, आईआईएससी बंगलूरू और अन्य प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर कार्य करती है। इस भर्ती के माध्यम से योग्य भारतीय युवाओं को एआई आधारित अनुसंधान से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आवेदन ऑफलाइन अथवा ई-मेल के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

जूनियर रिसर्च फेलो के लिए अभ्यर्थी के पास प्रथम श्रेणी में बीई/बीटेक के साथ वैध नेट/गेट स्कोर, या प्रथम श्रेणी में बीई/बीटेक एवं एमई/एमटेक, अथवा प्रथम श्रेणी में बेसिक साइंस में परास्नातक डिग्री के साथ नेट योग्यता होनी चाहिए। समस्या समाधान, एल्गोरिद्म, पाइथन, जावा या सी++ जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का ज्ञान तथा मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, कंप्यूटर विजन, प्राकृतिक भाषा संसाधन (एनएलपी) और रीइन्फोर्समेंट लर्निंग जैसी तकनीकों की समझ रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।

विज्ञापन

मिलेगा आकर्षक स्टाइपेंड

चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 37,000 रुपये स्टाइपेंड के साथ नियमानुसार एचआरए दिया जाएगा। वर्तमान दरों के अनुसार कुल मासिक वजीफा 48,100 रुपये होगी। यदि संस्थान की ओर से आवास उपलब्ध कराया जाता है, तो एचआरए देय नहीं होगा। चयनित अभ्यर्थी पहले दो वर्ष तक जूनियर रिसर्च फेलो के रूप में कार्य करेंगे। इसके बाद वार्षिक प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सीनियर रिसर्च फेलो के रूप में आगे बढ़ाया जा सकता है। फेलोशिप के दौरान संस्थान की अनुमति मिलने पर पार्ट-टाइम पीएचडी के लिए भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • आवेदनों की प्रारंभिक छंटनी नेट/गेट स्कोर आदि के आधार पर की जाएगी।
  • चयनित अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत, ऑनलाइन या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
  • इंटरव्यू के समय मूल प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
  • इस भर्ती के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
  • आवदकों की अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

 

चयन प्रक्रिया

इच्छुक अभ्यर्थी डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in से आवेदन पत्र डाउनलोड करके निर्धारित प्रारूप में भर सकते हैं। आवेदन के साथ बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जन्मतिथि, जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे। पूर्ण आवेदन डाक के माध्यम से निदेशक, डीवाईएसएल-एआई, बंगलूरू के पते पर भेजा जा सकता है या स्कैन कॉपी ई-मेल के जरिये भी भेजी जा सकती है। आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2026 अथवा रोजगार समाचार में प्रकाशन की तिथि से 21 दिन (जो पहले हो) निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed