Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
VIDEO : The Vice Chancellor of Nava Nalanda University explained the importance of books by giving the example of the actress of Game of Thrones
{"_id":"67e31dc33d5cb8241e028895","slug":"video-the-vice-chancellor-of-nava-nalanda-university-explained-the-importance-of-books-by-giving-the-example-of-the-actress-of-game-of-thrones-2025-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गेम ऑफ थ्रोंस की अभिनेत्री का उदाहरण देकर नव नालंदा विवि के कुलपति ने बताया पुस्तकों का महत्व","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
VIDEO : गेम ऑफ थ्रोंस की अभिनेत्री का उदाहरण देकर नव नालंदा विवि के कुलपति ने बताया पुस्तकों का महत्व
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 02:48 AM IST
झांसी की बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय पुस्तक मेला एवं संगोष्ठी का सोमवार को शुभारंभ हुआ। अतिथियों मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे, नालंदा विश्वविद्यालय, बिहार के कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह तथा विवि के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने इस दाैरान विचार व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने तमाम स्टालों और बुंदेली दीर्घा का अवलोकन किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नालंदा विश्वविद्यालय, बिहार के कुलपति प्रो. सिद्धार्थ सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकों को पढ़ने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। यदि आप स्वयं को अनुशासित रख कर नहीं पढ़ते हैं तो आप कुछ भी सीख नहीं पाएंगे। पुस्तकों के बीच में होने से चरित्र का जो निर्माण होता है। वह आभासी ज्ञान (आर्टिफिशल इंटेलिजेन्स) कभी नहीं कर सकता। आर्टिफिशल इंटेलिजेन्स चित्र बना सकता है, चरित्र नहीं। पुस्तकें आपके लिए नए ज्ञान के मार्ग खोलती हैं। पुस्तकों से आपकी मित्रता ही हमारी संस्कृति और राष्ट्र का नया निर्माण करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।