HPBOSE 12th Result: पिछले साल के मुकाबले इस बार बेहतर रहा रिजल्ट, पास प्रतिशत 8.86% तक बढ़ा; जानें पूरी डिटेल
HPBOSE 12th Result 2026: पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट में सुधार देखने को मिला है। जहां 2025 में 83.16% विद्यार्थी पास हुए थे, वहीं 2026 में पास प्रतिशत बढ़कर 92.02% हो गया है।
विस्तार
HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस बार रिजल्ट में पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन और पास प्रतिशत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 2025 में जहां पास प्रतिशत 83.16% था, वहीं 2026 में यह बढ़कर 92.02% हो गया है। इस साल कुल मिलाकर पास प्रतिशत में 8.86% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
| वर्ष | पास प्रतिशत |
|---|---|
| 2025 | 83.16% पास |
| 2026 | 92.02% पास |
| वृद्धि | 8.86% |
81,417 छात्रों ने दी परीक्षा
कुल मिलाकर इस साल का पास प्रतिशत 92.02% रहा, जो पिछले साल की तुलना में बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के अनुसार इस वर्ष कुल 81,417 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 74,637 छात्र सफल हुए हैं, जबकि 308 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
इस बार परीक्षा में 40,828 लड़कों ने भाग लिया, जिनमें से 36,888 लड़के पास हुए। वहीं 40,281 लड़कियों ने परीक्षा दी और 37,749 लड़कियां सफल रहीं। खास बात यह है कि इस साल लड़कों की तुलना में लड़कियों का पास प्रतिशत अधिक रहा, जिससे उनका प्रदर्शन बेहतर माना जा रहा है
| विवरण | संख्या |
|---|---|
| कुल उम्मीदवार | 81,417 |
| कुल सफल | 74,637 |
| कुल अनुपस्थित | 308 |
| कुल अनुत्तीर्ण | 3,352 |
| कंपार्टमेंट | 3,071 |
| सफलता प्रतिशत | 92.02% |
लिंग आधारित सफल उम्मीदवार
इस परीक्षा में सामान्य श्रेणी के 40,462 उम्मीदवारों में से 37,576 सफल रहे। एससी वर्ग के 22,186 उम्मीदवारों में से 20,095 ने सफलता प्राप्त की, जबकि एसटी श्रेणी के 5,023 उम्मीदवारों में से 4,520 उम्मीदवार सफल हुए। वहीं ओबीसी वर्ग के 13,438 उम्मीदवारों में से 12,446 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की।| श्रेणी | कुल उम्मीदवार | सफल |
|---|---|---|
| पुरुष उम्मीदवार | 40,828 | 36,888 |
| महिला उम्मीदवार | 40,281 | 37,749 |
| सामान्य | 40,462 | 37,576 |
| एससी | 22,186 | 20,095 |
| एसटी | 5,023 | 4,520 |
| ओबीसी | 13,438 | 12,446 |
देखें उप-श्रेणीवार प्रदर्शन
| श्रेणी | कुल उम्मीदवार | सफल |
|---|---|---|
| सामान्य महिला | 19,946 | 18,808 |
| महिला एससी | 11,287 | 10,446 |
| महिला एसटी | 2,458 | 2,267 |
| महिला ओबीसी | 6,590 | 6,228 |
| सामान्य पुरुष | 20,516 | 18,768 |
| पुरुष एससी | 10,899 | 9,649 |
| पुरुष एसटी | 2,565 | 2,253 |
| अन्य पुरुष श्रेणी | 6,848 | 6,218 |
पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?
पिछले वर्ष हिमाचल बोर्ड में कुल 83.16% विद्यार्थी पास हुए थे। इस परीक्षा परिणाम की घोषणा कांगड़ा डीसी, बोर्ड अध्यक्ष हेमराज बैरवा और बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने संयुक्त रूप से की थी।
ओवरऑल टॉप-10 मेरिट सूची में कुल 75 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया, जिनमें 61 छात्राएं और 14 छात्र शामिल रहे। ऊना जिले की महक ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर टॉप किया।