सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   HPBOSE 12th Result: Girls Shine with Dominance in Top 3 Across All Streams

HPBOSE: 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन, टॉप-3 में छात्राओं का दबदबा; हर स्ट्रीम में मारी बाजी

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 04 May 2026 12:01 PM IST
विज्ञापन
सार

HPBOSE 12th Result 2026: इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी स्ट्रीम में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। टॉपर्स लिस्ट में अधिकतर छात्राएं शामिल रहीं।

HPBOSE 12th Result: Girls Shine with Dominance in Top 3 Across All Streams
Chhattisgarh Board 2024 Topper's List - फोटो : MRP Graphics
विज्ञापन

विस्तार

HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है, साथ ही इस वर्ष के टॉपर्स की सूची भी घोषित कर दी गई है। परीक्षा परिणाम में एक बार फिर बेटियों ने अपना जलवा दिखाया है। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों में छात्राओं ने टॉप कर यह साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं। 12वीं के नतीजों में लड़कियां लड़कों से आगे नजर आईं। टॉप-3 रैंक में ज्यादातर छात्राएं शामिल रहीं।
Trending Videos
 
विज्ञापन
विज्ञापन
रैंक स्ट्रीम छात्र का नाम अंक प्रतिशत (%) जिला
1 विज्ञान शायला कश्यप 495 99% कांगड़ा
1 कला अंशित कुमार 496 99.2% कांगड़ा
1 वाणिज्य यशस्वनी चौहान 491 98.2% ऊना
1 वाणिज्य कृषिका 491 98.2% ऊना
1 वाणिज्य अयान 491 98.2% कांगड़ा

साइंस स्ट्रीम टॉपर्स

साइंस स्ट्रीम में पहला स्थान साइला कश्यप ने हासिल किया है, जो कांगड़ा की रहने वाली हैं और द न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस, छतड़ी की छात्रा हैं। दूसरे स्थान पर ऊना की संचिता धीमान रहीं, जो गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पक्का परोह अंब से हैं। तीसरे स्थान पर हमीरपुर की छात्रा (आर्यन पब्लिक स्कूल, झांडी) ने जगह बनाई, जबकि चौथे स्थान पर सोलन जिले की तमन्ना शर्मा (सनराइज पब्लिक स्कूल) रहीं।

कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्स

कॉमर्स स्ट्रीम में पहला स्थान संयुक्त रूप से यशस्वनी चौहान और कृषिका ने हासिल किया है, जो ऊना के गगरेट स्थित एसटी डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं हैं और दोनों ने 98.2% अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही 491 अंकों के साथ कांगड़ा जिले के एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पहरा के छात्र ने भी पहला स्थान साझा किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed