HPBOSE Result 2026: रिजल्ट देखने में नहीं होगी दिक्कत, पहले ही कर लें ये जरूरी काम; मिनटों में मिलेगा परिणाम
HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं का परिणाम आज यानी 4 मई को जारी करेगा। परिणाम देखने के लिए ये जरूरी तैयारियां कर लें। रिजल्ट आपको अमर उजाला की वेबसाइट पर ही सबसे पहले मिल जाएगा, जहां उन्हें बिना किसी परेशानी के तुरंत परिणाम देखने की सुविधा मिलेगी। बिना रूकावट रिजल्ट देखने के लिए पहले से पंजीकरण कर लें।
एचपी बोर्ड 12वीं के विद्यार्थी पंजीकरण करने के लिए यहां क्लिक करें...
विस्तार
HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं के हजारों विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज नतीजे जारी करने वाला है। रिजल्ट देखते समय किसी परेशानी से बचने के लिए छात्रों को पहले से जरूरी तैयारियां कर लेनी चाहिए। नीचे जानें वे जरूरी बातें, जिनसे आप आसानी से अपना परिणाम देख पाएंगे।
इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
रोल नंबर रखें तैयार
रिजल्ट देखने के समय सबसे ज्यादा जरूरी आपका रोल नंबर होता है, इसलिए विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले से ही सुरक्षित स्थान पर रखें। कई बार आखिरी समय पर रोल नंबर ढूंढने में देरी हो जाती है, जिससे घबराहट बढ़ सकती है। ऐसे में पहले से तैयारी रखने से आप बिना किसी तनाव के तुरंत अपना परिणाम देख पाएंगे।इंटरनेट कनेक्शन चेक करें
रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी संख्या में छात्र लॉग इन करते हैं, जिससे साइट धीमी हो सकती है। ऐसे में आपका इंटरनेट कनेक्शन तेज और स्थिर होना बेहद जरूरी है। बेहतर होगा कि आप रिजल्ट से पहले ही अपने मोबाइल डेटा या वाई-फाई की स्पीड जांच लें, ताकि परिणाम देखने में कोई रुकावट न आए।अमर उजाला पर देखें रिजल्ट
अमर उजाला वेबसाइट को पहले से ही अपने मोबाइल या लैपटॉप में ओपन करके रखें या बुकमार्क कर लें। इससे रिजल्ट जारी होते ही आपको वेबसाइट खोजने में समय नहीं लगेगा और आप तुरंत अपना परिणाम देख सकेंगे। यह छोटी सी तैयारी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।मोबाइल या लैपटॉप चार्ज रखें
कई बार ऐसा होता है कि रिजल्ट देखते समय ही डिवाइस की बैटरी खत्म हो जाती है, जिससे काफी परेशानी होती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपना मोबाइल, लैपटॉप या अन्य डिवाइस पहले से पूरी तरह चार्ज रखें, ताकि रिजल्ट देखने के दौरान कोई तकनीकी समस्या न आए और आप आराम से अपना परिणाम देख सकें।विद्यार्थियों को बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे
नई व्यवस्था लागू होने के बाद विद्यार्थियों को अपने प्रमाण पत्रों के लिए बार-बार बोर्ड कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आधार से लिंक होने के बाद छात्र घर बैठे ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड के अनुसार इस डिजिटल पहल से फर्जी सर्टिफिकेट पर भी रोक लगेगी और दस्तावेजों की सत्यता सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही खोए या क्षतिग्रस्त सर्टिफिकेट के मामले में विद्यार्थियों को तुरंत डुप्लीकेट कॉपी मिल सकेगी। बोर्ड जल्द ही इस सेवा के लिए आधिकारिक पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध करवाएगा, जहां छात्र अपने आधार नंबर के माध्यम से लॉगिन कर प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे।
