NEET UG Exam 2026: नीट-यूजी में 97 फीसदी परीक्षार्थी हुए शामिल, 75 टेलीग्राम चैनलों पर कसा गया शिकंजा
NEET UG Exam: नीट-यूजी 2026 परीक्षा में देशभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई, जबकि नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त निगरानी की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Exam 2026: विभिन्न स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले की नोट-यूजी (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक) रविवार को देश और विदेश के 5,432 केंद्रों में हुई। करीब 22.79 लाख उम्मीदवारों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किया था। इनमें से 97 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
राजस्थान के अजमेर और छत्तीसगढ़ के रायपुर के परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड में छेड़छाड़ कर परीक्षा केंद्र बदलने का मामला सामने आया है। वहीं, पहली बार महिला उम्मीदवार परीक्षा में अनुचित साधन का प्रयोग करती पाई गई। महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला उम्मीदवार मोबाइल लेकर परीक्षा केंद्र पहुंची थी पर जांच के दौरान फोन बरामद हो गया।
कराई हुई। फिलहाल, किसी भी परीक्षा केंद्र से किसी प्रकार की दिक्कत की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय से देशभर के परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की और सुरक्षा का जायजा लिया। प्रधान मुख्यालय में करीब एक घंटे तक रहे। परीक्षा की तैयारियां शनिवार को मार्कड्रिल से परखी गई थी। इसलिए सभी को अपनी जिम्मेदारी व काम की पहले से जानकारी थी।
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए करीब 76 से अधिक टेलीग्राम चैनल ब्लॉक किए गए थे। पश्चिम बंगाल समेत पांच अन्य चुनावी राज्यों में भी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन हुई। परीक्षा में धोखाधड़ी रोकने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए आधार फेस ऑथेंटिकेशन किया गया था। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) के जरिये लाइव फेस को यूआईडीएआई डाटाबेस से मिलान करता है। अब परीक्षा के बाद दोबारा वेरिफिकेशन होगा।
दूसरे की जगह परीक्षा और फोन जैसे मामले मिले
एनटीए की सख्ती के बाद भी उम्मीदवार परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़े गए। ऐसे उम्मीदवारों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के अलावा परीक्षा में शामिल होने से रोकने के प्रावधान शामिल है। राजस्थान में अजमेर और छत्तीसगढ़ के रायपुर केंद्र में उम्मीदवारों ने अपने एडमिट कार्ड से छेड़छाड़ कर परीक्षा केंद्र बदल दिया लेकिन एनटीए रिकॉर्ड में उक्त केंद्रों में उन छात्रों के नाम नहीं थे, इसलिए पकड़े गए। इसके अलावा पहली बार एक महिला उम्मीदवार अनुचित साधन का प्रयोग करती पकड़ी गई। उक्त छात्र मोबाइल लेकर परीक्षा केंद्र पहुंची थी। जबकि मोबाइल लाने पर रोक है।
कमेंट
कमेंट X