सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   HPBOSE Result 2026: Minimum Marks Required to Pass 12th Exam

HPBOSE Result 2026: हिमाचल बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी? जानें कम नंबर वालों के लिए नियम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 04 May 2026 07:38 AM IST
विज्ञापन
सार

HPBOSE 12th Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज जारी होगा और इसी के साथ छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं और कम नंबर आने पर क्या नियम हैं। आइए जानते हैं विस्तार से..

HPBOSE Result 2026: Minimum Marks Required to Pass 12th Exam
HPBOSE 12th Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

HPBOSE Result 2026: आज का दिन हिमाचल प्रदेश बोर्ड (HPBOSE) के 12वीं के छात्रों के लिए बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि रिजल्ट जारी होते ही उनका लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो जाएगा। परिणाम की घोषणा सुबह 11 बजे धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में की जाएगी। बोर्ड के अनुसार, साइंस (Science), कॉमर्स (Commerce) और आर्ट्स (Arts) सभी स्ट्रीम्स का रिजल्ट 4 मई 2026 को जारी किया जाएगा।

Trending Videos


परिणाम सामने आते ही हर छात्र सबसे पहले यही जानना चाहेगा कि वह पास हुआ है या नहीं और पास होने के लिए आखिर कितने अंक जरूरी होते हैं। इसी के साथ जिन छात्रों के नंबर कम रह जाते हैं, उनके लिए बोर्ड के क्या नियम हैं यह सवाल भी सभी के मन में बना रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने अंक वाले होंगे पास?

हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं। इसका मतलब है कि यदि किसी विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर 33% या उससे अधिक अंक आ जाते हैं, तो छात्र उस विषय में पास माना जाएगा। वहीं अगर कोई छात्र एक या दो विषय में न्यूनतम अंक से कम रह जाता है, तो उसे बोर्ड के नियमों के अनुसार कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर भी मिल सकता है।

री-चेकिंग के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

जो छात्र अपने HPBOSE 12वीं रिजल्ट 2026 से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। अगर री-चेकिंग के बाद अंकों में वृद्धि होती है तो मार्कशीट को अपडेट कर दिया जाता है, लेकिन अगर अंकों में कमी आती है तो पहले वाले अंक ही मान्य रहते हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं किया जाता।

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
  • यहां विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से हिमाचल बोर्ड वाला विकल्प चुनें।
  • अब 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए अलग-अलग लिंक दिखेगा।
  • संबंधित कक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और 'View Result' वाले बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी ऑनलाइन मार्कशीट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • रिजल्ट में दिए सभी विवरणों को अच्छी प्रकार से जांच लें।
  • भविष्य की आवश्यकता के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed