फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA September & November Exam Registration 2026 Begins, Check Last Date and Apply Process

ICAI CA Exam 2026: सितंबर और नवंबर सत्र की सीए परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू, नोट करें पूरा एग्जाम शेड्यूल

Tue, 07 Jul 2026 04:11 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 07 Jul 2026 04:11 PM IST
सार

ICAI CA September & November 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सितंबर और नवंबर 2026 में होने वाली सीए परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 19 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं, जबकि 22 जुलाई तक लेट फीस के साथ फॉर्म जमा करने का मौका मिलेगा।
 

विज्ञापन
ICAI CA September & November Exam Registration 2026 Begins, Check Last Date and Apply Process
ICAI - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

ICAI CA September & November 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन, सीए इंटरमीडिएट और सीए फाइनल की सितंबर और नवंबर 2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक ई-सेवाएं पोर्टल eservices.icai.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां क्या हैं?

आईसीएआई की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए यह समयसीमा दी गई है।

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 6 जुलाई 2026
  • बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि: 19 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि: 22 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • आवेदन में संशोधन: 23 जुलाई से 25 जुलाई 2026


संस्थान ने बताया है कि करेक्शन विंडो खुलने पर संशोधन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब होंगी सीए की परीक्षाएं?

सीए फाउंडेशन परीक्षा

  • 2 सितंबर 2026
  • 5 सितंबर 2026
  • 7 सितंबर 2026
  • 9 सितंबर 2026


सीए इंटरमीडिएट परीक्षा

ग्रुप-1

  • 1 सितंबर 2026
  • 3 सितंबर 2026
  • 6 सितंबर 2026


ग्रुप-2

  • 8 सितंबर 2026
  • 10 सितंबर 2026
  • 12 सितंबर 2026


सीए फाइनल परीक्षा

ग्रुप-1

  • 2 नवंबर 2026
  • 4 नवंबर 2026
  • 6 नवंबर 2026


ग्रुप-2

  • 9 नवंबर 2026
  • 11 नवंबर 2026
  • 13 नवंबर 2026
विज्ञापन

आवेदन करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

आईसीएआई ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी विवरण अच्छी तरह जांच लें। अंतिम सबमिट के बाद किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए केवल निर्धारित 23 से 25 जुलाई 2026 की करेक्शन विंडो का ही उपयोग किया जा सकेगा।

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं।

  • आईसीएआई की ई-सेवाएं वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
  • अपने लॉगिन विवरण से साइन इन करें या नए उम्मीदवार के रूप में पंजीकरण करें।
  • सितंबर/नवंबर 2026 परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने कोर्स का चयन करें – सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट या फाइनल।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed