{"_id":"6af40f82cd90225f700686bd","slug":"inspire-she-scholarship-2026-applications-open-students-to-get-rs-5000-per-month-check-eligibility-and-new-rul-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं पास छात्रों के लिए स्कॉलरशिप पाने का मौका: हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये; जानें कौन कर सकता है अप्लाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
12वीं पास छात्रों के लिए स्कॉलरशिप पाने का मौका: हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये; जानें कौन कर सकता है अप्लाई
Wed, 11 Nov 2026 12:17 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:17 PM IST
सार
इंस्पायर SHE स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। योग्य विद्यार्थी 7 दिसंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। चयनित छात्रों को हर महीने 5,000 रुपये मिलेंगे। हालांकि, योजना के नए नियमों में कुल आर्थिक सहायता 4 लाख से घटाकर 3.40 लाख रुपये कर दी गई है। पहले साल फेल होने या तय अंक नहीं मिलने पर छात्रवृत्ति का लाभ हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
INSPIRE SHE Scholarship 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
विज्ञान के क्षेत्र में पढ़ाई और शोध करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) ने इंस्पायर SHE स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। करीब दो साल के इंतजार के बाद इस योजना के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। इच्छुक और योग्य विद्यार्थी 7 दिसंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.onlineinspire.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का मकसद विज्ञान विषयों में उच्च शिक्षा लेने वाले मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देना है। हालांकि, इस बार छात्रवृत्ति के नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?
इंस्पायर SHE योजना के तहत चुने गए विद्यार्थियों को पांच साल तक हर महीने 5,000 रुपये दिए जाएंगे। इस तरह साल भर में 60,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके अलावा शोध कार्य के लिए तीसरे और चौथे साल में 20,000 रुपये सालाना मेंटरशिप ग्रांट भी दी जाएगी। पहले यह ग्रांट हर साल मिलती थी, लेकिन नए नियमों में इसे केवल दो साल तक सीमित कर दिया गया है। इसी बदलाव के कारण पांच साल में मिलने वाली कुल आर्थिक मदद 4 लाख रुपये से घटकर 3.40 लाख रुपये रह गई है।
विज्ञापन
कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना के लिए 17 से 22 साल की उम्र वाले वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने वर्ष 2025 में 12वीं की परीक्षा पास की है। उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में बीएससी, बीएस या इंटीग्रेटेड एमएससी/एमएस जैसे प्राकृतिक और बुनियादी विज्ञान के पाठ्यक्रमों में दाखिला होना जरूरी है। चयन के लिए 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप एक प्रतिशत में जगह बनाने वाले विद्यार्थियों को मौका मिलेगा। इसके अलावा जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड या नीट में टॉप 10,000 रैंक, एनटीएसई, जेबीएनएसटीएस पास करने और अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में पदक जीतने वाले विद्यार्थी भी पात्र हो सकते हैं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X