फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Jamia Student Union Election Row Five-Member Committee Formed Constitution Draft Due by December 20

जामिया: छात्र संघ चुनाव की मांग पर नया मोड़, प्रशासन की बनाई समिति को छात्रों ने किया खारिज, आंदोलन जारी

Thu, 22 Oct 2026 12:39 PM IST
शिवम तिवारी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम तिवारी Updated Thu, 22 Oct 2026 12:39 PM IST
सार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच प्रशासन ने पांच सदस्यीय समिति गठित की है। समिति 20 दिसंबर तक छात्र संघ के संविधान का मसौदा तैयार करेगी। वहीं, प्रदर्शनकारी छात्र इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं और चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। परिसर में कक्षाओं का बहिष्कार और भूख हड़ताल भी जारी है।
 

विज्ञापन
Jamia Student Union Election Row Five-Member Committee Formed Constitution Draft Due by December 20
Jamia Student Union Election - फोटो : AI Generated

विस्तार

जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन ने छात्र संघ बहाली की मांग के बीच एक पांच सदस्यीय समिति गठित की है। यह समिति छात्र संघ का संविधान तैयार करेगी। कुलपति प्रो. मजहर आसिफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


समिति वर्ष 2006 में छात्र संघ भंग होने के कारणों का अध्ययन करेगी। यह अदालतों के आदेशों, लिंगदोह समिति की सिफारिशों और जामिया के अधिनियम व नियमों की भी समीक्षा करेगी। जामिया में आखिरी बार 2006 में छात्र संघ भंग किया गया था। एक सात सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति ने 19 अक्तूबर को प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत शुरू की थी। छात्र प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की बैठकें हुईं। हालांकि, छात्र प्रतिनिधियों ने बैठक के कार्यवृत्त पर हस्ताक्षर नहीं किए। नई पांच सदस्यीय समिति 20 दिसंबर  तक संविधान का मसौदा तैयार करेगी। प्रशासन लगभग दो दशक से लंबित इस मामले में कानूनी और संस्थागत व्यवस्था को ध्यान में रखकर समाधान तलाशेगा।
विज्ञापन


जामिया प्रशासन प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई की समीक्षा करेगा। यह समीक्षा 12 अक्तूबर से 21 अक्तूबर शाम 5:30 बजे तक की गई कार्रवाइयों पर होगी। संबंधित छात्रों को अपनी शिकायतों के लिए अधिकारी से संपर्क करने की सलाह दी गई है।  21 अक्तूबर शाम 5:30 बजे के बाद होने वाली किसी भी घटना पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन ने दीवारों और इमारतों पर नारे लिखने तथा संपत्ति को हुए नुकसान पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की सेहत और प्रदर्शन स्थल

प्रशासन ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए एक चिकित्सा दल तैनात किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इरशाद हुसैन नकवी इसकी देखरेख कर रहे हैं। प्रदर्शन स्थल पर एक एंबुलेंस भी खड़ी की गई है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए गेट नंबर 18 निर्धारित किया है। हालांकि, छात्र 12 अक्तूबर से गालिब लॉन में प्रदर्शन कर रहे हैं।

छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने बुधवार को प्रशासन के फैसले खारिज कर दिए। उन्होंने एलान किया है कि जब तक चुनाव की अधिसूचना और तारीखें जारी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।


छात्रों ने उच्चस्तरीय समिति से चुनाव कराने और अनुशासनात्मक मामले वापस लेने की मांग की थी। हालांकि, प्रशासन ने चुनाव की तारीख घोषित करने के बजाय संविधान तैयार करने के लिए नई समिति बनाई है। इसके विरोध में बुधवार को छात्रों ने सभी कक्षाओं का बहिष्कार किया, जिससे कक्षाएं खाली रहीं। छात्रों ने कैंपस में मार्च भी निकाला। यह आंदोलन 12 अक्तूबर से भूख हड़ताल के जरिये चल रहा है। राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी भी छात्रों को समर्थन देने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed