JEECUP: 1.45 लाख पॉलिटेक्निक सीटों पर दाखिले के लिए राउंड-2 का सीट आवंटन जारी, आज से दस्तावेज सत्यापन शुरू
JEECUP Round 2 Seat Allotment Result 2026: जीकप काउंसलिंग के राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी हो गया है। चयनित उम्मीदवारों को 11 से 13 जुलाई के बीच फ्रीज या फ्लोट विकल्प चुनकर फीस जमा करनी होगी। वहीं, दस्तावेज सत्यापन 14 जुलाई तक होगा। तय समयसीमा चूकने पर सीट हाथ से निकल सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JEECUP Round 2 Seat Allotment Result 2026: उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर सीट आवंटन की स्थिति देख सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर फीस जमा करने, फ्रीज या फ्लोट विकल्प चुनने और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। परिषद ने इस चरण के लिए सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दी है, जिसके तहत कुल 1,45,564 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को क्या करना होगा?
राउंड-2 में सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण की प्रक्रिया समय पर पूरी करनी होगी। फ्रीज और फ्लोट विकल्प चुनने के साथ-साथ सुरक्षा शुल्क और काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी।
- फ्रीज और फ्लोट विकल्प का चयन 11 से 13 जुलाई 2026 तक किया जा सकेगा।
- इसी अवधि में सिक्योरिटी मनी और काउंसलिंग फीस जमा करनी होगी।
- फ्रीज विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन कराया जाएगा।
- सीट वापस लेने की प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 को होगी।
दस्तावेज सत्यापन कब होगा?
फ्रीज विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन जिला सहायता केंद्रों पर किया जाएगा। यह प्रक्रिया 11 जुलाई से 14 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक चलेगी।
- दस्तावेज सत्यापन 11 जुलाई से शुरू होगा।
- सत्यापन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 है।
- प्रक्रिया जिला हेल्प सेंटरों पर पूरी होगी।
- समय सीमा समाप्त होने के बाद दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
दस्तावेज सत्यापन के लिए क्या-क्या जरूरी होगा?
उम्मीदवारों को मूल दस्तावेजों के साथ उनकी दो स्वप्रमाणित फोटोकॉपी भी साथ ले जानी होगी।
- जीकप 2026 एडमिट कार्ड
- रैंक कार्ड
- राउंड-2 अलॉटमेंट लेटर
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र
- पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
- आरक्षण, आय और निवास प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- आईटीआई या डिप्लोमा मार्कशीट
- चरित्र प्रमाणपत्र
कैसे देखें दूसरे राउंड का सीट आवंटन?
उम्मीदवार कुछ आसान चरणों का पालन करके अपना सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
- सबसे पहले जीकप काउंसलिंग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- राउंड-2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें।