KCET Counselling 2026: केसीईटी काउंसलिंग का मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, कब तक बदल सकते हैं कॉलेज और कोर्स?
KCET Counselling 2026: कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट काउंसलिंग का मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीदवार 9 जुलाई सुबह 10 बजे तक अपने कॉलेज और कोर्स विकल्पों में बदलाव कर सकते हैं। पहला वास्तविक सीट आवंटन 15 जुलाई को जारी किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KCET Counselling 2026 Mock Seat Allotment: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट काउंसलिंग का मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने ऑप्शन एंट्री प्रक्रिया पूरी की थी, वे अब आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल पर लॉगिन कर अपना संभावित सीट आवंटन देख सकते हैं।
मॉक अलॉटमेंट का उद्देश्य उम्मीदवारों को यह अनुमान देना है कि उनकी केसीईटी रैंक, श्रेणी, चुने गए कॉलेज और कोर्स विकल्पों तथा उपलब्ध सीटों के आधार पर उन्हें कौन-सा कॉलेज और पाठ्यक्रम मिल सकता है।
कब तक बदल सकते हैं विकल्प?
मॉक अलॉटमेंट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने विकल्पों में बदलाव करने का मौका दिया गया है। वे 9 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे तक अपने कॉलेज और कोर्स के विकल्प जोड़, हटा, बदल या पुनः क्रमबद्ध (री-ऑर्डर) कर सकते हैं।
इसके बाद उम्मीदवारों द्वारा अंतिम रूप से लॉक किए गए विकल्पों के आधार पर पहले चरण का वास्तविक सीट आवंटन किया जाएगा।
क्या मॉक अलॉटमेंट अंतिम है?
केईए ने स्पष्ट किया है कि मॉक सीट अलॉटमेंट केवल संभावित परिणाम दिखाने के लिए जारी किया गया है। यह अंतिम सीट आवंटन नहीं है। इसलिए उम्मीदवारों को इस आधार पर किसी कॉलेज में रिपोर्ट करने की आवश्यकता नहीं है।
प्राधिकरण ने यह भी कहा है कि कॉलेजों को मॉक अलॉटमेंट सूची के आधार पर किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं देना चाहिए।
क्या पहली सूची में यही सीट मिलेगी?
यदि कोई उम्मीदवार मॉक अलॉटमेंट के बाद अपने विकल्पों में कोई बदलाव नहीं भी करता है, तब भी यह जरूरी नहीं कि पहले राउंड के वास्तविक सीट आवंटन में उसे वही सीट मिले। इसका कारण यह है कि अन्य उम्मीदवार अपने विकल्प बदल सकते हैं, जिससे अंतिम सीट आवंटन प्रभावित हो सकता है।
किन उम्मीदवारों को शामिल किया गया?
- मॉक सीट अलॉटमेंट में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है, जिनकी KCET 2026 रैंक 29 जून 2026 तक जारी हो चुकी थी।
- जिन उम्मीदवारों की रैंक 29 जून के बाद घोषित हुई है, उन्हें सीधे पहले चरण के वास्तविक सीट आवंटन में शामिल किया जाएगा।
मॉक सीट अलॉटमेंट कैसे देखें?
- केईए की आधिकारिक काउंसलिंग वेबसाइट पर जाएं।
- UGCET 2026 Mock Seat Allotment Result लिंक पर क्लिक करें।
- अपना KCET आवेदन/CET नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- Submit/Login पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर मॉक सीट अलॉटमेंट रिजल्ट दिखाई देगा।
- आवंटित कॉलेज, कोर्स और श्रेणी की जानकारी जांचें।
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।