MP Board Quarterly Exam: एमपी बोर्ड तिमाही परीक्षा की डेटशीट जारी, देखें 9वीं-12वीं तक का पूरा शेड्यूल
MP Board Quarterly Exam Time Table 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की तिमाही परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 7 सितंबर से शुरू होंगी और 17 सितंबर तक चलेंगी। जानें किस कक्षा की परीक्षा किस दिन और किस समय होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP Board Quarterly Exam Time Table 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की तिमाही परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 9वीं और 10वीं की परीक्षाएं सुबह की पाली में होंगी, जबकि कक्षा 11वीं और 12वीं की परीक्षाएं दोपहर की पाली में आयोजित की जाएंगी।
तिमाही परीक्षाएं 7 सितंबर 2026 से शुरू होंगी और 17 सितंबर 2026 तक चलेंगी। अलग-अलग कक्षाओं के विषयों के अनुसार परीक्षा की तारीखें अलग-अलग हैं।
कक्षा 9वीं की परीक्षा कब-कब होगी?
कक्षा 9वीं की तिमाही परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
| तारीख | दिन | विषय |
|---|---|---|
| 7 सितंबर 2026 | सोमवार | गणित |
| 8 सितंबर 2026 | मंगलवार | हिंदी |
| 9 सितंबर 2026 | बुधवार | अंग्रेजी |
| 10 सितंबर 2026 | गुरुवार | संस्कृत/उर्दू |
| 11 सितंबर 2026 | शुक्रवार | विज्ञान |
| 12 सितंबर 2026 | शनिवार | सामाजिक विज्ञान |
| 15 सितंबर 2026 | मंगलवार | एनएसक्यूएफ के सभी विषय |
11 सितंबर को परीक्षा के बाद अगले प्रश्नपत्र की तैयारी के लिए कक्षाएं संचालित करने का भी उल्लेख टाइमटेबल में किया गया है।
कक्षा 10वीं की तिमाही परीक्षा का शेड्यूल क्या है?
कक्षा 10वीं की परीक्षाएं भी सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी।
| तारीख | दिन | विषय |
|---|---|---|
| 7 सितंबर 2026 | सोमवार | अंग्रेजी |
| 8 सितंबर 2026 | मंगलवार | संस्कृत/उर्दू |
| 9 सितंबर 2026 | बुधवार | गणित |
| 10 सितंबर 2026 | गुरुवार | हिंदी |
| 11 सितंबर 2026 | शुक्रवार | सामाजिक विज्ञान |
| 12 सितंबर 2026 | शनिवार | विज्ञान |
| 15 सितंबर 2026 | मंगलवार | एनएसक्यूएफ के सभी विषय |
कक्षा 11वीं की परीक्षा दोपहर में होगी, कौन-सा पेपर कब?
कक्षा 11वीं की तिमाही परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी।
| तारीख | दिन | विषय |
|---|---|---|
| 7 सितंबर 2026 | सोमवार | अंग्रेजी |
| 8 सितंबर 2026 | मंगलवार | संस्कृत/उर्दू |
| 9 सितंबर 2026 | बुधवार | भौतिकी / अर्थशास्त्र / पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं मत्स्य पालन / विज्ञान के तत्व |
| 10 सितंबर 2026 | गुरुवार | हिंदी |
| 11 सितंबर 2026 | शुक्रवार | राजनीति विज्ञान / जीव विज्ञान |
| 12 सितंबर 2026 | शनिवार | भूगोल / व्यवसाय अध्ययन / फसल उत्पादन एवं उद्यानिकी / शरीर रचना, कार्य एवं स्वास्थ्य |
| 15 सितंबर 2026 | मंगलवार | रसायन विज्ञान / इतिहास / लेखाशास्त्र / विज्ञान एवं गणित के तत्व / कृषि संगीत / गृह प्रबंधन, पोषण एवं वस्त्र विज्ञान |
| 16 सितंबर 2026 | बुधवार | एनएसयूएफ के सभी विषय |
| 17 सितंबर 2026 | गुरुवार | गणित |
कक्षा 12वीं की तिमाही परीक्षा कब होगी?
कक्षा 12वीं की परीक्षाएं भी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा 7 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर 2026 तक चलेगी।
| तारीख | दिन | विषय |
|---|---|---|
| 7 सितंबर 2026 | सोमवार | भौतिकी / अर्थशास्त्र / पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं मत्स्य पालन / विज्ञान के तत्व |
| 8 सितंबर 2026 | मंगलवार | भूगोल / व्यवसाय अध्ययन / फसल उत्पादन एवं उद्यानिकी / शरीर रचना, कार्य एवं स्वास्थ्य |
| 9 सितंबर 2026 | बुधवार | हिंदी |
| 10 सितंबर 2026 | गुरुवार | एनएसयूएफ के सभी विषय |
| 11 सितंबर 2026 | शुक्रवार | अंग्रेजी |
| 12 सितंबर 2026 | शनिवार | राजनीति विज्ञान / जीव विज्ञान |
| 15 सितंबर 2026 | मंगलवार | गणित |
| 16 सितंबर 2026 | बुधवार | संस्कृत/उर्दू |
| 17 सितंबर 2026 | गुरुवार | रसायन विज्ञान / इतिहास / लेखाशास्त्र / विज्ञान एवं गणित के तत्व / कृषि संगीत / गृह प्रबंधन, पोषण एवं वस्त्र विज्ञान |
कक्षा 9वीं से 12वीं तक परीक्षा का समय क्या रहेगा?
छात्रों के लिए परीक्षा की पाली समझना जरूरी है। कक्षा के अनुसार परीक्षा का समय अलग रखा गया है।
- कक्षा 9वीं और 10वीं: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
- कक्षा 11वीं और 12वीं: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
- परीक्षा अवधि: 7 सितंबर से 17 सितंबर 2026
कैसे डाउनलोड करें डेटशीट?
छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों से तिमाही परीक्षा का टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा टाइमटेबल 2026-27 से संबंधित लिंक खोजें।
- अपनी कक्षा यानी 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं का टाइमटेबल चुनें।
- दिए गए डाउनलोड पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- टाइमटेबल डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसे सेव कर लें।
- जरूरत होने पर इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X