फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Admit Card 2026: NBEMS Revises Release Date, Hall Ticket to Be Out on August 25

NEET PG Admit Card Date: आज नहीं आएगा नीट पीजी का एडमिट कार्ड, NBEMS ने बताई नई तारीख, जानें कब होगा जारी

Mon, 24 Aug 2026 04:05 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 24 Aug 2026 04:05 PM IST
सार

NEET PG 2026 Admit Card: नीट पीजी के अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के लिए एक दिन और इंतजार करना होगा। NBEMS ने प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख संशोधित कर 25 अगस्त कर दी है। परीक्षा 30 अगस्त को होगी।
 

विज्ञापन
NEET PG Admit Card 2026: NBEMS Revises Release Date, Hall Ticket to Be Out on August 25
NEET PG 226 Admit Card - फोटो : AI Generated

विस्तार

NEET PG Admit Card 2026: नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अब उम्मीदवारों का इंतजार 25 अगस्त 2026 को खत्म होगा। बोर्ड इसी दिन नीट पीजी के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करेगा।

विज्ञापन


इसका मतलब है कि उम्मीदवारों को आज एडमिट कार्ड जारी होने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थी 25 अगस्त से NBEMS के आधिकारिक एप्लीकेंट पोर्टल पर लॉगिन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। गौरतलब है कि पूर्व में एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 24 अगस्त, 2026 थी, जिसे अब संशोधित करके 25 अगस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


कब जारी होगा नीट पीजी का एडमिट कार्ड?

एनबीईएमएस के अनुसार, नीट पीजी का एडमिट कार्ड 25 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इसे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे।

 
इवेंट तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 1 जुलाई 2026, शाम 5 बजे
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 21 जुलाई 2026, रात 11:55 बजे
सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन में सुधार की अवधि 25 जुलाई से 28 जुलाई 2026
सुधार विंडो 31 जुलाई से 10 अगस्त 2026
परीक्षा शहर की जानकारी 11 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड जारी 25 अगस्त 2026 (संशोधित)
नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त 2026
नतीजे 30 सितंबर 2026 तक

 

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जांचना जरूरी है?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए। खास तौर पर इन विवरणों को जरूर देखें:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा का समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • पासपोर्ट साइज फोटो की स्पष्टता
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए अन्य जरूरी निर्देश


अगर किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को NBEMS के आधिकारिक निर्देशों के अनुसार जरूरी कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन

क्या ईमेल पर भी मिलेगा एडमिट कार्ड का लिंक?

एनबीईएमएस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का लिंक उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर भी भेजेगा। उम्मीदवार ईमेल में दिए गए लिंक के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

हालांकि, उम्मीदवारों को केवल ईमेल पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट और एप्लीकेंट पोर्टल पर भी इसे जांचना बेहतर रहेगा।

कब होगी नीट पीजी परीक्षा?

नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही दिन और एक ही पाली में होगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम का विशेष ध्यान रखना होगा। सुरक्षा जांच और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए समय से पहले केंद्र पहुंचना बेहतर रहेगा।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना होगा?

परीक्षा वाले दिन उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड हार्ड कॉपी साथ ले जाना जरूरी होगा। इसके अलावा एक मूल और मान्य फोटो पहचान पत्र भी साथ रखना होगा।

उदाहरण के तौर पर उम्मीदवार आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसे वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जा सकते हैं। एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र पर प्रवेश में परेशानी हो सकती है। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लेने चाहिए। 

  • एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र जरूर साथ रखें।
  • परीक्षा केंद्र का पता पहले से जांच लें।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम का पालन करें।
  • मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र पर ले जाने से बचें।
  • परीक्षा शुरू होने के बाद पहुंचने पर प्रवेश संबंधी परेशानी हो सकती है।
  • परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

नीट पीजी का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सबसे पहले एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर NEET PG 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Applicant Portal या एडमिट कार्ड/लॉगिन लिंक खोलें।
  • अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड समेत मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसमें दी गई जानकारी जांचें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed