Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2026 Round 2 Provisional Seat Allotment Result Today, Final Result on November 17

नीट पीजी 2026: राउंड-2 का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, कैसे करें चेक? 17 नवंबर को आएगा अंतिम परिणाम

Mon, 16 Nov 2026 01:55 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 01:55 PM IST
सार

नीट पीजी 2026 काउंसलिंग के दूसरे चरण का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 16 नवंबर को जारी किया जाना है। एमसीसी के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अंतिम परिणाम 17 नवंबर को आएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
 

विज्ञापन
NEET PG 2026 Round 2 Provisional Seat Allotment Result Today, Final Result on November 17
MCC NEET PG Counselling 2025 - फोटो : L- Adobe Stock, R- mcc.nic.in.

विस्तार

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नीट पीजी 2026 काउंसलिंग के दूसरे चरण का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, 16 नवंबर को जारी किया जाना निर्धारित है। दूसरे चरण में पंजीकरण कराने वाले उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकेंगे। एमसीसी ने 7 नवंबर 2026 को जारी संशोधित कार्यक्रम में प्रोविजनल परिणाम की तारीख 16 नवंबर और फाइनल सीट अलॉटमेंट परिणाम की तारीख 17 नवंबर तय की है।

विज्ञापन

नीट पीजी 2026 राउंड 2: कब आएगा फाइनल परिणाम?

एमसीसी के संशोधित काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार, दूसरे चरण की प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं:

 
प्रक्रिया निर्धारित तारीख
प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट परिणाम 16 नवंबर 2026
फाइनल सीट अलॉटमेंट परिणाम 17 नवंबर 2026
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग 18 से 24 नवंबर 2026
शामिल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन 25 नवंबर 2026
 

ये तारीखें एमसीसी के 7 नवंबर को जारी संशोधित कार्यक्रम में दी गई हैं। उम्मीदवारों को किसी भी बदलाव के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नए नोटिस देखते रहना चाहिए।

विज्ञापन

किन पाठ्यक्रमों में मिलेगा दाखिला?

नीट पीजी 2026 काउंसलिंग के माध्यम से विभिन्न स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

विज्ञापन
विज्ञापन
  • डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD)
  • मास्टर ऑफ सर्जरी (MS)
  • डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (DNB)
  • पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम

एमसीसी की काउंसलिंग में अखिल भारतीय कोटा (AIQ), डीम्ड विश्वविद्यालयों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित संबंधित भाग लेने वाले संस्थानों की सीटें शामिल होती हैं।

नीट पीजी राउंड-2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं:

  1. एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर PG Medical Counselling सेक्शन खोलें।
  3. NEET PG 2026 Round 2 Seat Allotment Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  4. मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
  5. सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर अपना अलॉटमेंट परिणाम देखें।
  6. आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम का विवरण जांचें।
  7. परिणाम डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

सीट मिलने पर उम्मीदवारों को क्या करना होगा?

दूसरे चरण में सीट आवंटित होने वाले उम्मीदवारों को 18 से 24 नवंबर 2026 के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान उन्हें प्रवेश से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इसके बाद 25 नवंबर को एमसीसी की ओर से कॉलेजों में शामिल हुए उम्मीदवारों के विवरण का सत्यापन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिपोर्टिंग की अंतिम तारीख का इंतजार न करें और अपने आवंटन पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रक्रिया पूरी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed