फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET SS 2026 Registration Begins October 29, Apply by November 18; Exam on December 11–12

नीट एसएस 2026 का नोटिस जारी: आज से आवेदन शुरू, कब होगी परीक्षा, क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न; पढ़ें पूरी जानकारी

Thu, 29 Oct 2026 03:57 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 29 Oct 2026 03:57 PM IST
सार

एनबीईएमएस ने नीट एसएस 2026 का सूचना बुलेटिन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 29 अक्तूबर से 18 नवंबर तक किए जा सकेंगे। परीक्षा दिसंबर 2026 में होगी और दो दिनों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में प्रति प्रश्नपत्र समूह 3,500 रुपये देने होंगे। पूरी जानकारी पढ़ें...
 

विज्ञापन
NEET SS 2026 Registration Begins October 29, Apply by November 18; Exam on December 11–12
NEET SS 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट एसएस 2026 का सूचना बुलेटिन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अक्तूबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 रात 11:55 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


नीट एसएस देशभर में डीएम, एमसीएच और DrNB सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली पात्रता-सह-रैंकिंग परीक्षा है। यह परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा पैटर्न, शुल्क और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर देख लें।

विज्ञापन

NEET SS 2026: नोट करें सभी महत्वपूर्ण तारीखें

एनबीईएमएस ने 29 अक्तूबर 2026 को सूचना बुलेटिन प्रकाशित किया है। इसी के साथ पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 18 नवंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन में सुधार के लिए 20 से 23 नवंबर 2026 तक का समय मिलेगा। सिटी स्लिप 30 नवंबर को जारी होगी और नीट एसएस का एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 को जारी किया जाएगा। परीक्षा 11 और 12 दिसंबर को अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होगी। परिणाम 12 जनवरी 2027 तक घोषित किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कार्यक्रम तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 29 अक्तूबर 2026, दोपहर 3 बजे
आवेदन की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2026, रात 11:55 बजे
आवेदन में सुधार की विंडो 20 से 23 नवंबर 2026
फोटो और अन्य इमेज में सुधार 28 नवंबर से 2 दिसंबर 2026
परीक्षा शहर की जानकारी 30 नवंबर 2026
कंप्यूटर आधारित डेमो टेस्ट 30 नवंबर से
एडमिट कार्ड जारी 7 दिसंबर 2026
परीक्षा की तारीख 11 और 12 दिसंबर 2026
रिजल्ट जारी होने की संभावित समयसीमा 12 जनवरी 2027 तक
आवश्यक पीजी योग्यता की कट-ऑफ तारीख 31 जनवरी 2027
 

NEET SS 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

नीट एसएस 2026 के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिग्री या प्रोविजनल पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसमें MD, MS, DNB या समकक्ष मान्य योग्यता शामिल है। उम्मीदवार को यह योग्यता 31 जनवरी 2027 तक प्राप्त कर लेनी चाहिए। इस तारीख के बाद योग्यता पूरी करने वाले उम्मीदवारों की पात्रता प्रभावित हो सकती है।

इसके अलावा:

  • उम्मीदवार के पास नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) या स्टेट मेडिकल काउंसिल (SMC) का स्थायी या अस्थायी पंजीकरण होना चाहिए।
  • परीक्षा केंद्र और काउंसलिंग के दौरान पंजीकरण का प्रमाण प्रस्तुत करना पड़ सकता है।
  • सूचना बुलेटिन के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
  • विदेशी नागरिक और OCI कार्डधारक निर्धारित नियमों व शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

बुलेटिन में कुछ योग्यताओं और पहले से सुपर स्पेशियलिटी कोर्स कर चुके उम्मीदवारों के लिए प्रतिबंध भी दिए गए हैं। आवेदन से पहले संबंधित नियम पढ़ना जरूरी है।

Trending Videos

परीक्षा में होंगी टाइम बाइंड सेक्शन

  • परीक्षा में तीन टाइम-बाउंड सेक्शन होंगे। हर सेक्शन के लिए 50 मिनट मिलेंगे। समय समाप्त होने पर सिस्टम अपने आप अगले सेक्शन में चला जाएगा।
  • उम्मीदवार अगले सेक्शन में जाने के बाद पहले वाले सेक्शन के प्रश्नों पर वापस नहीं जा सकेंगे और न ही उनके उत्तरों में बदलाव कर पाएंगे।
  • क्रिटिकल केयर मेडिसिन और मेडिकल ऑन्कोलॉजी के लिए अलग प्रश्नपत्र समूह होंगे, जिनमें सभी 150 प्रश्न संबंधित सुपर स्पेशियलिटी विषयों से पूछे जाएंगे।

नीट एसएस 2026 का परीक्षा पैटर्न क्या है?

नीट एसएस 2026 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी। प्रश्नपत्र को 15 अलग-अलग समूहों में बांटा गया है।

 
विवरण जानकारी
परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
कुल प्रश्न 150 MCQs
कुल अवधि 150 मिनट यानी 2 घंटे 30 मिनट
सेक्शन 3
प्रत्येक सेक्शन में प्रश्न 50
प्रत्येक सेक्शन का समय 50 मिनट
सही उत्तर +4 अंक
गलत उत्तर -1 अंक
बिना उत्तर वाले प्रश्न 0 अंक
क्वालिफाइंग मानदंड संबंधित समूह में 50वां पर्सेंटाइल या उससे अधिक

NEET SS 2026 Application Fee: आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन करते समय ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करना होगा।

  • प्रति प्रश्नपत्र समूह शुल्क: ₹3,500
  • एक से अधिक समूह चुनने पर: हर समूह के लिए अलग शुल्क देना होगा।
  • भुगतान का माध्यम: यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग।
  • रिफंड: सामान्य परिस्थितियों में जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

उदाहरण के लिए, यदि कोई उम्मीदवार दो प्रश्नपत्र समूहों के लिए आवेदन करता है, तो उसे कुल ₹7,000 शुल्क देना होगा। भुगतान गेटवे के अतिरिक्त शुल्क लागू हो सकते हैं।

NEET SS 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले natboard.edu.in पर जाएं।
  2. NEET SS 2026 के आवेदन लिंक को खोलें।
  3. नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, राष्ट्रीयता, आधार नंबर और परीक्षा शहर जैसी जानकारी देकर प्रोफाइल बनाएं।
  4. व्यक्तिगत जानकारी, माता-पिता का विवरण, PG शैक्षणिक योग्यता और मेडिकल रजिस्ट्रेशन नंबर भरें।
  5. निर्देशों के अनुसार लाइव फोटो, हाल की फोटो, हस्ताक्षर और बाएं अंगूठे का निशान अपलोड करें।
  6. उपलब्ध विकल्पों में से परीक्षा शहर चुनें।
  7. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  8. आवेदन फॉर्म में भुगतान की स्थिति Successful (S) होने की पुष्टि करें।
  9. भरे गए फॉर्म की पीडीएफ डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रखें।

ध्यान दें कि नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, आधार, राष्ट्रीयता और परीक्षा शहर जैसी कुछ जानकारियों में बाद में बदलाव की अनुमति नहीं होगी। इसलिए प्रोफाइल बनाते समय विवरण ध्यान से भरें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed