सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NIOS 10th, 12th admit card 2026 released at sdmis.nios.ac.in; exams from April 10

NIOS 10th-12th Exam: 10वीं-12वीं की परीक्षा नौ अप्रैल से, डाउनलोड करें प्रवेश पत्र, इन बातों का रखें खास ख्याल

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 08 Apr 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

NIOS 10th, 12th Admit Card OUT: राष्ट्रीय मुक्त शिक्षा संस्थान ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आसानी से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

NIOS 10th, 12th admit card 2026 released at sdmis.nios.ac.in; exams from April 10
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

NIOS 10th, 12th Admit Card 2026: राष्ट्रीय मुक्त शिक्षा संस्थान (NIOS) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की थ्योरी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। अप्रैल–मई सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Trending Videos


ध्यान रखें, परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। यदि किसी छात्र के पास यह दस्तावेज नहीं होगा, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 अप्रैल से होंगे एग्जाम

एनआईओएस कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 17 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं, जिनके एडमिट कार्ड 9 मार्च को जारी हुए थे। वहीं, थ्योरी परीक्षाएं 10 अप्रैल से 6 मई 2026 के बीच होंगी और इसके परिणाम जून में जारी होने की संभावना है।


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड कर लें, क्योंकि इसकी हार्ड कॉपी डाक के माध्यम से नहीं भेजी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
  • एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘परीक्षा और परिणाम’ (Examination & Result) सेक्शन खोजें।
  • अब ‘परीक्षा’ सेक्शन में जाकर ‘Hall Ticket April-May 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर अपना नामांकन नंबर और हॉल टिकट टाइप दर्ज करें।
  • इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • सभी विवरण ध्यान से चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

इन गाइडलाइंस का जरूर करें पालन

  • परीक्षा में शामिल होने के लिए हॉल टिकट अनिवार्य दस्तावेज है, बिना इसके प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ लेकर जाएं, केवल मोबाइल में दिखाना काफी नहीं होता।
  • एडमिट कार्ड में दिए गए सभी विवरण (नाम, विषय, परीक्षा केंद्र) को पहले ही ध्यान से जांच लें।
  • परीक्षा से पहले कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके।
  • अपने साथ एक वैध फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड) भी जरूर रखें।
  • हॉल टिकट केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिन्होंने परीक्षा शुल्क जमा किया है और पंजीकरण पूरा किया है।
  • किसी भी गलती या समस्या की स्थिति में तुरंत NIOS क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed