एनटीए: एजेंसी में तीन अधिकारियों की नियुक्ति; तीन हफ्ते में संभालना होगा पद, नहीं तो हो जाएंगे बाहर
केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में दो डायरेक्टर और एक जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति की है। नियुक्त अधिकारियों को आदेश जारी होने के तीन सप्ताह के भीतर अपना नया पद संभालना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में दो डायरेक्टर और एक जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति की है। एनटीए को नीट पेपर लीक और परीक्षा से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर पहले आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।
कार्मिक मंत्रालय की ओर से 27 अगस्त को जारी अलग-अलग आदेशों के मुताबिक, रवि कुमार सिंह, जो भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं, और प्रसन्ना वेंकटेश वी, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं, को एनटीए में डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
3 हफ्ते में जॉइनिंग जरूरी
कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 2016 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (कस्टम्स और इनडायरेक्ट टैक्सेस) अधिकारी अमित समदरिया को NTA में जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
तीनों आदेशों में कार्मिक मंत्रालय के एक सर्कुलर का जिक्र किया गया है, जिसमें कहा गया है कि नियुक्त अधिकारियों को आदेश जारी होने के तीन हफ्ते के अंदर अपना नया पद संभालना होगा, "ऐसा न करने पर सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम से डिबार (बाहर) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।"
हाल ही में, सरकार ने NTA की परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलावों की घोषणा की है। इनमें चार-स्तरीय पेपर चेकिंग प्रक्रिया लागू करना, 600 एक्सपर्ट्स को हटाना और डोमेन स्पेशलिस्ट्स को शामिल करना जैसे बदलाव शामिल हैं।
परीक्षा सुधारों पर सुझाव देने की अपील
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने परीक्षा सुधारों को लेकर छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम नागरिकों से सुझाव मांगे हैं। सार्वजनिक परीक्षाओं में सुधार के लिए गठित उच्चस्तरीय कार्य बल के सामने लोग अपने सुझाव रख सकते हैं। NTA के अनुसार, सुझाव व्हाट्सऐप के जरिए केवल 2 मिनट में भेजे जा सकते हैं।🇮🇳 Government of India - Public Consultation
— National Testing Agency (@NTA_Exams) August 28, 2026
Exam reforms: your suggestion is invited.
The High-Powered Task Force on Reforms in Public Examinations wants to hear from students, parents, teachers, every citizen.
Send yours on WhatsApp in 2 minutes:
👉 https://t.co/H4VmHGYjOv… pic.twitter.com/IxxSEGnZZB
कमेंट
कमेंट X