फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   PM-YASASVI Scholarship 2026: Apply by August 31 for Scholarship and Academic Support

पीएम-यशस्वी स्कॉलरशिप 2026: विद्यार्थी छात्रवृत्ति और अन्य शैक्षणिक सहायता का उठा सकते हैं लाभ; जानें सबकुछ

Fri, 28 Aug 2026 10:32 AM IST
शाहीन परवीन रीता कुमारी
रीता कुमारी Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 28 Aug 2026 10:32 AM IST
सार

पीएम-यशस्वी स्कॉलरशिप 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। पात्र विद्यार्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर छात्रवृत्ति और अन्य शैक्षणिक सहायता का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
PM-YASASVI Scholarship 2026: Apply by August 31 for Scholarship and Academic Support
PM-YASASVI Scholarship 2026 - फोटो : AI

विस्तार

भारत सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर होनहार छात्रों के लिए पीएम-यशस्वी स्कॉलरशिप 2026 की शुरुआत की गई है। यह स्कॉलरशिप भारत सरकार के अंतर्गत सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से प्रदान की जाती है। इस छात्रवृत्ति के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क, छात्रावास एवं रहने का खर्च तथा योजना के तहत लागू अन्य शुल्कों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना और आर्थिक बाधाओं के कारण उनकी पढ़ाई रुकने से रोकना है।

विज्ञापन

मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ाई जरूरी

इस योजना के तहत छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या निजी स्कूल/शैक्षणिक संस्थान में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक नियमित रूप से अध्ययनरत होना चाहिए। इसके अलावा, योजना के लिए विद्यार्थी के परिवार की कुल वार्षिक आय रुपये 2,50,000 या उससे कम होनी चाहिए। इन पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले विद्यार्थी योजना के तहत उपलब्ध छात्रवृत्ति और अन्य शैक्षणिक सहायता का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

चयन के मानदंड

इस योजना के तहत विद्यार्थियों का चयन निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने तथा उनकी शैक्षणिक योग्यता और मेरिट के आधार पर किया जाएगा। कक्षा नौवीं और दसवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अधिकतम रुपये 75,000 प्रतिवर्ष तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी, जबकि कक्षा 11वीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को अधिकतम रुपये 1,25,000 प्रतिवर्ष तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस राशि का उपयोग विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस, अध्ययन सामग्री तथा स्कूल से संबंधित अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है।

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन के साथ पिछली योग्यता परीक्षा की अंकतालिका एवं प्रमाण-पत्र सहित शैक्षणिक अभिलेख, छात्र के बैंक खाते की जानकारी, आधार कार्ड/नामांकन पहचान संख्या, जाति प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) तथा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2026 निर्धारित है। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in/home पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले ‘अभी आवेदन करें’ पर क्लिक कर पंजीकरण करें। पहले से पंजीकृत छात्र मोबाइल नंबर या ई-मेल से लॉगिन करें। इसके बाद ओटीआर, ई-केवाईसी और फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें। सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद ‘छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करें’ पर क्लिक कर फॉर्म जमा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed