{"_id":"6a98f62294e83305b307aa5c","slug":"nta-begins-it-and-network-audit-at-kvs-navodaya-schools-for-2027-entrance-exams-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा 2027: सरकारी स्कूलों में बनेंगे एनटीए स्टैंडर्ड टेस्टिंग सेंटर, कैसे काम करेगा नया सिस्टम? जानें यहां","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
परीक्षा 2027: सरकारी स्कूलों में बनेंगे एनटीए स्टैंडर्ड टेस्टिंग सेंटर, कैसे काम करेगा नया सिस्टम? जानें यहां
Thu, 03 Sep 2026 09:53 AM IST
शाहीन परवीन
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 03 Sep 2026 09:53 AM IST
सार
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी 2027 की विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में जुट गई है। इसके तहत इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक समेत अन्य परीक्षाओं के लिए संभावित टेस्टिंग सेंटरों में आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और नेटवर्क सुविधाओं का ऑडिट शुरू किया गया है।
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में बनेंगे एनटीए स्टैंडर्ड टेस्टिंग सेंटर 2027 परीक्षा
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 2027 से पहली बार कंप्यूटर आधारित नीट यूजी समेत अन्य राष्ट्रीय दाखिला परीक्षाओं को फुलप्रूफ बनाने के लिए अब एनटीए स्टैंडर्ड टेस्टिंग सेंटर बनेंगे। एनटीए, अगले साल की कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं (सीबीटी) के लिए देशभर में पर्याप्त परीक्षा केंद्रों का नेटवर्क तैयार करेगा।
विज्ञापन
इसके लिए केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, पीएम-श्री स्कूल से लेकर अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से मदद मांगी है। इसमें, 15 सितंबर तक कुल चालू कंप्यूटर संख्या, कंप्यूटर लैब, प्राइवेसी स्क्रीन पार्टिशन, अतिरिक्त कंप्यूटर लगाने की क्षमता, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी, पावर बैकअप की व्यवस्था, सीसीटीवी व अन्य परीक्षा सुविधाएं, कंप्यूटर आधारित सेंटर बनाने के लिए उपलब्ध खाली अप्रयुक्त जगह की जानकारियां देनी होंगी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया, वर्ष 2027 से नीट यूजी से लेकर जेईई मेन, सीयूईटी यूजी-पीजी, यूजीसी नेट समेत सभी राष्ट्रीय दाखिला परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) होंगी। हालांकि, एनटीए के पास फिलहाल, नीट यूजी को एक दिन या चार दिन तक शिफ्टों में 24 लाख छात्रों के लिए परीक्षा करवाने के लिए कंप्यूटर नहीं है। इसीलिए, अब एनटीए कंप्यूटर समेत सीबीटी परीक्षा के लिए कंप्यूटर, इंटरनेट, सीसीटीवी समेत अन्य जरूरी इफ्रांस्ट्रक्चर का लेखा-जोखा (ऑडिट ) करवा रहा है।
इससे 2027 की राष्ट्रीय परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करने से पहले देशभर में पर्याप्त एनटीए स्टैंडर्ड टेस्टिंग सेंटर का नेटवर्क तैयार कर लेगा। स्कूलों और कॉलेजों से मिलने वाली जानकारियां फिर एनटीए के विभिन्न डिपार्टमेंट के नए सरकारी अफसर क्रॉसचैक भी करेंगे। हालांकि, 2026 की परीक्षा में करीब 90 फीसदी परीक्षा सरकारी शिक्षण संस्थानों में बने थे
इससे 2027 की राष्ट्रीय परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करने से पहले देशभर में पर्याप्त एनटीए स्टैंडर्ड टेस्टिंग सेंटर का नेटवर्क तैयार कर लेगा। स्कूलों और कॉलेजों से मिलने वाली जानकारियां फिर एनटीए के विभिन्न डिपार्टमेंट के नए सरकारी अफसर क्रॉसचैक भी करेंगे। हालांकि, 2026 की परीक्षा में करीब 90 फीसदी परीक्षा सरकारी शिक्षण संस्थानों में बने थे
कमेंट
कमेंट X