एयूएनओ: पैनआईआईटी एल्युमनी एसोसिएशन बना मेंटरिंग पार्टनर, टॉपर्स को मिलेगा आईआईटी दिल्ली जाने का मौका
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के लिए पैनआईआईटी एल्युमनी एसोसिएशन को मेंटरिंग पार्टनर बनाया गया है। इसके तहत कक्षा 5 से 10 तक के टॉपर्स को IIT दिल्ली की विशेष अनुभव यात्रा का मौका मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AUNO: देश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर मॅटरशिप और एक्सपीरिएंशियल लर्निंग से जोड़ने की दिशा में पैनआईआईटी एल्युमनी एसोसिएशन इंडिया अब अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड का मेंटरिंग पार्टनर बन गया है। देश के 23 आईआईटी के एल्युमनी नेटवर्क को एक मंच से जोड़ने वाली इस संस्था के अनुबंध के तहत कक्षा 5 से 10 के नेशनल टॉपर्स को आईआईटी दिल्ली कैंपस की अनुभव यात्रा का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को टॉप आईआईटी एल्युमनी से मॅटरशिप लेने और उनके साथ विशेष इंटरएक्टिव सेशन में भाग लेने का मौका मिलेगा।
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर - उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित विद्यार्थियों के लिए यह पहल उन्हें परीक्षा और क्लासरूम लर्निंग से आगे एक ऐसे अकादमिक माहौल से परिचित कराने का प्रयास है, जहां वे आईआईटी इकोसिस्टम को करीब से समझ सके और आईआईटी दिल्ली, बाम्बे व कानपुर सहित देश के प्रमुख आईआईटी के एल्युमनी से सीधे संवाद कर सकें।
असेसमेंट से आगे मेंटरशिप का अवसर
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2026-27 विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में अपनी अकादमिक और ज्ञान की जिज्ञासा को परखने का राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहा है। इस वर्ष ओलंपियाड में एआई पावर्ड एसेस्मेंट के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके परफॉर्मेसऔर इंप्रूवमेंट एरिया को समझने में मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।
- पैनआईआईटी एल्युमनी एसोसिएशन के साथ यह मॅटरशिप पार्टनरशिप ओलंपियाड को असेसमेंट से आगे ले जाकर विद्यार्थियों को मेंटरशिप और अनुभव के ज्ञान से जोड़ती है। इससे नेशनल टॉपर्स को अपनी उपलब्धि के साथ सीखने और नए अवसरों को समझने का भी अवसर मिलेगा।
- अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2026-27 में कक्षा 1 से 10 तक के विद्यार्थी विभिन्न विषयों में भाग ले सकते हैं। ओलंपियाड के विषयों में अंग्रेजी, मैथ, साइंस, जनरल नॉलेज, लॉजिकल रीजनिंग, हिंदी और टेक व एआई शामिल हैं।
नेशनल टॉपर्स के लिए होंगे इंटरएक्टिव सेशन
इस पार्टनरशिप के तहत कक्षा 5 से 10 के नेशनल टॉपर्स को आईआईटी दिल्ली कैंपस की अनुभव यात्रा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को आईआईटी दिल्ली कैंपस और उसके अकादमिक माहौल को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा। कैंपस की अनुभव यात्रा के साथ विद्यार्थियों के लिए आईआईटी एल्युमनी के साथ इंटरएक्टिव सेशन भी आयोजित किए जाएंगे। इन सेशन के माध्यम से विद्यार्थी हायर एजुकेशन, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और कॅरिअर अपॉर्चुनिटी जैसे विषयों पर अनुभवी प्रोफेशनल से बातचीत कर सकेंगे।
क्यूआर कोड स्कैन कर तुरंत रजिस्टर करें।
वेबसाइटः amarujalaolympiad.com टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-121-1166
कमेंट
कमेंट X