Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA Exam Reforms Retired Armed Forces Personnel to Be Appointed as Observers After Paper Leak Controversy

एनटीए का बड़ा फैसला: अब रिटायर्ड सैन्यकर्मी संभालेंगे परीक्षा की निगरानी, एजेंसी ने उठाए कौन से दो कदम?

Thu, 12 Nov 2026 03:22 PM IST
शिवम तिवारी नई दिल्ली, पीटीआई
नई दिल्ली, पीटीआई Published by: शिवम तिवारी Updated Thu, 12 Nov 2026 03:22 PM IST
सार

नीट यूजी पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों के बाद एनटीए परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। एजेंसी अब रिटायर्ड सैन्य और अर्धसैनिक बलों के जवानों समेत सरकारी अधिकारियों को परीक्षा पर्यवेक्षक बनाएगी। इसके लिए स्थायी सूची तैयार की जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्रों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। आइए, जानते हैं विस्तार से...
 

विज्ञापन
NTA Exam Reforms Retired Armed Forces Personnel to Be Appointed as Observers After Paper Leak Controversy
एनटीए का बड़ा फैसला - फोटो : AI Generated

विस्तार

नीट यूजी पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ियों के आरोपों के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अपनी परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव करने जा रही है। एजेंसी अब स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की एक स्थायी सूची तैयार करेगी। इसमें रिटायर्ड सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ केंद्र और राज्य सरकारों के रिटायर्ड अधिकारी भी शामिल होंगे। इसका मकसद परीक्षा के दौरान सुरक्षा और निगरानी को मजबूत करना है। एनटीए ने इस काम के लिए दो अलग-अलग आवेदन जारी किए हैं। एक आवेदन पर्यवेक्षक बनने के लिए है, जबकि दूसरा परीक्षा केंद्र बनाने के इच्छुक संस्थानों के लिए है।

विज्ञापन

कौन बन सकता है परीक्षा पर्यवेक्षक?

  • एनटीए ने परीक्षा पर्यवेक्षक बनने के लिए तीन श्रेणियों में आवेदन मांगे गए हैं।
  • पहली श्रेणी में केंद्र और राज्य सरकारों के रिटायर्ड अधिकारी शामिल हैं।
  • दूसरी श्रेणी में सेना और अर्धसैनिक बलों के रिटायर्ड जवानों और अधिकारियों को मौका दिया जाएगा।
  • तीसरी श्रेणी में सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के रिटायर्ड या सेवारत शिक्षक और प्रोफेसर आवेदन कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
  • एजेंसी इन आवेदनों के आधार पर योग्य लोगों की जांच करके अपनी स्थायी सूची तैयार करेगी।
  • इसके बाद हर परीक्षा के लिए जरूरत के अनुसार पर्यवेक्षकों की तैनाती के आदेश पहले ही जारी किए जा सकेंगे।

 परीक्षा के दिन पर्यवेक्षक की क्या होगी जिम्मेदारी?

एनटीए के मुताबिक, हर परीक्षा केंद्र पर एक स्वतंत्र पर्यवेक्षक तैनात किया जाएगा। वह एजेंसी के प्रतिनिधि के तौर पर काम करेगा। उसकी भूमिका सिटी कोऑर्डिनेटर और सेंटर सुपरिटेंडेंट से अलग होगी। पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी परीक्षा की निष्पक्षता, सुरक्षा और सही तरीके से संचालन पर नजर रखना होगा। इसके साथ ही उसे परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी सीधे एनटीए को देनी होगी। एजेंसी का कहना है कि हर साल बड़ी संख्या में परीक्षाएं होती हैं और देश-विदेश के हजारों केंद्रों पर निगरानी के लिए पहले से तैयार लोगों की सूची होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बनने के लिए क्या शर्तें हैं?

एनटीए ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए भी संस्थानों और संगठनों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए ऐसे संस्थान आवेदन कर सकते हैं जिनके पास अपनी जगह हो या किसी सुविधा के इस्तेमाल का कानूनी अधिकार हो। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) केंद्र के लिए हर शिफ्ट में कम से कम 285 पूरी तरह काम करने वाले कंप्यूटर होने चाहिए। इसमें अतिरिक्त कंप्यूटर भी शामिल हैं। वहीं, पेन-पेपर आधारित परीक्षा (PPT) केंद्र के लिए कम से कम 250 सीटें जरूरी हैं। ऐसे केंद्रों में तीन घंटे की परीक्षा एक शिफ्ट में कराने की व्यवस्था भी होनी चाहिए।

कंप्यूटर और परीक्षा हॉल को लेकर क्या नियम हैं?

कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए कम से कम चार अलग-अलग कंप्यूटर लैब या हॉल होने चाहिए। हर लैब में कम से कम 30 कंप्यूटर वर्कस्टेशन होने जरूरी हैं। वहीं, पेन-पेपर परीक्षा के लिए कम से कम छह अलग-अलग परीक्षा हॉल होने चाहिए। हर हॉल में 40 उम्मीदवारों के बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके अलावा समान क्षमता वाली दूसरी व्यवस्था भी मान्य हो सकती है। 285 से कम कंप्यूटर वाले केंद्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन पर तभी विचार होगा जब संबंधित जगह पर परीक्षा केंद्रों की संख्या कम होगी। यह कदम नीट यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की कोशिश का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed