फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA Revised Exam Calendar 2026-27: JEE Main, UGC NET, CSIR NET and CUET PG New Dates

एनटीए का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी: जेईई मेन-यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट की तारीखों में बदलाव, देखें शेड्यूल

Mon, 26 Oct 2026 03:18 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 26 Oct 2026 03:18 PM IST
सार

एनटीए ने दिसंबर 2026 से आगे की परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी किया है। जेईई मेन 2027, यूजीसी नेट, सीएसआईआर यूजीसी नेट और सीयूईटी पीजी की तारीखों में बदलाव किया गया है। नीट यूजी 2027 की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
 

विज्ञापन
NTA Revised Exam Calendar 2026-27: JEE Main, UGC NET, CSIR NET and CUET PG New Dates
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से आगे आयोजित होने वाली कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के कैलेंडर में संशोधन किया है। नए शेड्यूल में जेईई मेन 2027 सेशन 1, यूजीसी नेट दिसंबर 2026, जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट और सीयूईटी पीजी 2027 की तारीखों में बदलाव किया गया है। इसके अलावा अप्रैल 2027 में होने वाले जेईई मेन सेशन 2 की तारीख भी कैलेंडर में शामिल है।

विज्ञापन


संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा 20 से 24 जनवरी और 28 जनवरी 2027 को होगी। वहीं, यूजीसी नेट की परीक्षा दिसंबर में छह दिनों पर और सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा तीन तारीखों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी नए शेड्यूल के अनुसार करें और आधिकारिक सूचना से तारीखों की पुष्टि करते रहें।

विज्ञापन

NTA Revised Exam Calendar 2026-27: बदली गई परीक्षाओं की तारीखें

परीक्षा पुराना कार्यक्रम संशोधित कार्यक्रम
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 14–19 दिसंबर; 20–21 दिसंबर बफर तारीखें 14–18 और 21 दिसंबर 2026
जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 20–21 दिसंबर 2026 19, 22 और 27 दिसंबर 2026
जेईई मेन 2027 सेशन 1 20–24 और 28 जनवरी; 31 जनवरी बफर तारीख 20–24 और 28 जनवरी 2027
सीयूईटी पीजी 2027 1–5, 8–20 और 24–25 मार्च 2027 2–5, 8–9, 12, 15–19, 24–25 और 29–31 मार्च 2027

 

JEE Main 2027 Session 1: जनवरी में इन तारीखों पर होगी परीक्षा

जेईई मेन 2027 सेशन 1 की परीक्षा जनवरी में आयोजित की जाएगी। संशोधित कैलेंडर के मुताबिक परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को होगी।  पहले 31 जनवरी 2027 को बफर तारीख के रूप में रखा गया था, लेकिन संशोधित कार्यक्रम में यह तारीख हटा दी गई है। जेईई मेन के अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर, प्रवेश पत्र और पाली से जुड़ी जानकारी के लिए एनटीए की आगामी सूचनाओं पर नजर रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

UGC NET December 2026: आवेदन की स्थिति भी जारी

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया के संबंध में 25 अक्तूबर तक के आंकड़े उपलब्ध कराए गए हैं। एनटीए ने अधूरे आवेदन वाले अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पूरी करने की सलाह दी है।

  • 25 अक्तूबर 2026 तक आवेदन की स्थिति - 5,50,048
  • कुल पंजीकृत अभ्यर्थी - 3,73,419
  • आवेदन पूरा और शुल्क जमा - 1,36,993
  • फोटो, हस्ताक्षर अपलोड और शुल्क भुगतान लंबित - 31,580

 

फोटो और हस्ताक्षर अपलोड, लेकिन शुल्क जमा नहीं

एनटीए ने जिन उम्मीदवारों के आवेदन अधूरे हैं, उन्हें सभी लंबित चरण पूरे करने, आवेदन शुल्क जमा करने और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करने की सलाह दी है। उम्मीदवारों को आवेदन की स्थिति अपने लॉगिन के माध्यम से जांचनी चाहिए।

जिन परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव नहीं हुआ

संशोधित कैलेंडर में कुछ परीक्षाओं की तारीखें पहले की तरह ही रखी गई हैं। इनमें सीएमएटी 2027 और एनआईएफटी प्रवेश परीक्षा 2027 भी शामिल हैं।

 
परीक्षा निर्धारित तारीख
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) 6 दिसंबर 2026
स्वंय 8–12 दिसंबर 2026
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल 13 दिसंबर 2026
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2027 10 जनवरी 2027
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2027 31 जनवरी 2027
सीमैट 2027 7 फरवरी 2027
 

अप्रैल 2027 में JEE Main Session 2

एनटीए के संशोधित कैलेंडर में जेईई मेन 2027 सेशन 2 के साथ आर्मी कैडेट्स कॉलेज, SHRESHTA (NETS) और NITTT के पार्ट 1 व पार्ट 2 से संबंधित कार्यक्रम भी शामिल हैं। अभ्यर्थियों को इन परीक्षाओं की विस्तृत तारीखों और आवेदन संबंधी जानकारी के लिए आधिकारिक कैलेंडर देखना चाहिए।

NEET UG 2027 की तारीख अभी घोषित नहीं

संशोधित कैलेंडर में अभी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2027 की तारीख घोषित नहीं की गई है। नीट यूजी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी नई सूचना का इंतजार करना होगा। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि कैलेंडर में दी गई तारीखें अस्थायी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed