फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Odisha NEET UG 2026 Round 3 Merit List Out, Check Choice Filling Dates and Seat Allotment

ओडिशा नीट यूजी 2026: राज्य कोटे की तीसरी मेरिट सूची जारी, आज शाम से भरें विकल्प; इस दिन आएगा सीट आवंटन

Thu, 01 Oct 2026 03:39 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 01 Oct 2026 03:39 PM IST
सार

Odisha NEET UG 2026: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा प्रकोष्ठ ने नीट यूजी 2026 तीसरे चरण की राज्य मेरिट सूची जारी कर दी है। एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए पात्र अभ्यर्थी 1 अक्तूबर शाम 7:30 बजे से 4 अक्तूबर रात 11:59 बजे तक विकल्प भर और लॉक कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
Odisha NEET UG 2026 Round 3 Merit List Out, Check Choice Filling Dates and Seat Allotment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

Odisha NEET UG 2026: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा प्रकोष्ठ (ओजेईई) ने नीट यूजी 2026 तीसरे चरण की राज्य मेरिट सूची जारी कर दी है। यह सूची ओडिशा में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जारी की गई है। इस प्रवेश प्रक्रिया के तहत ओडिशा के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में 85 प्रतिशत राज्य कोटे की सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। अभ्यर्थी तीसरे चरण की संशोधित राज्य मेरिट सूची की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

मेरिट में कौन सी जानकारियां होती हैं?

मेरिट सूची में अभ्यर्थियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जैसे:

  • अभ्यर्थी का नाम
  • नीट आवेदन संख्या
  • श्रेणी
  • अखिल भारतीय रैंक
  • राज्य रैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरिट सूची जारी होने के बाद विकल्प कब भरने होंगे?

मेरिट सूची में नाम आने वाले अभ्यर्थियों को अब अगले चरण में कॉलेज और पाठ्यक्रम के विकल्प भरने होंगे।

  • विकल्प भरने और उन्हें लॉक करने की प्रक्रिया 1 अक्तूबर 2026 को शाम 7:30 बजे से शुरू होगी।
  • अभ्यर्थियों के पास विकल्प भरने और लॉक करने के लिए 4 अक्तूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक का समय रहेगा।


विकल्प लॉक करने के बाद उसमें बदलाव करने का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए विकल्प भरने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी पसंद की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए।

विज्ञापन

तीसरे चरण में सीट आवंटन कब होगा?

विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीसरे चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार:

  • तीसरी राज्य मेरिट सूची: 1 अक्तूबर 2026
  • विकल्प भरना और लॉक करना: 1 अक्तूबर शाम 7:30 बजे से 4 अक्तूबर रात 11:59 बजे तक
  • तीसरे चरण का अस्थायी सीट आवंटन: 6 अक्तूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे
  • तीसरे चरण का सीट आवंटन और आवंटन पत्र डाउनलोड: 8 अक्तूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे

अभ्यर्थियों को अब क्या करना चाहिए?

मेरिट सूची में नाम आने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर विकल्प भरने और उन्हें लॉक करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 4 अक्तूबर रात 11:59 बजे के बाद विकल्प लॉक करने की समय सीमा समाप्त हो जाएगी और लॉक किए गए विकल्पों में बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इसके बाद 6 अक्तूबर को तीसरे चरण का अस्थायी सीट आवंटन जारी किया जाएगा।

तीसरे चरण की राज्य मेरिट सूची कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों से मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं:

  • ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाएं।
  • मुख्य पृष्ठ पर एमबीबीएस/बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • उपलब्ध लिंक में ओडिशा नीट यूजी 2026 तीसरी चरण की राज्य मेरिट सूची वाले लिंक को खोजें।
  • संबंधित लिंक पर क्लिक करते ही तीसरे चरण की मेरिट सूची की पीडीएफ खुल जाएगी।
  • पीडीएफ में अपना आवेदन नंबर या रोल नंबर खोजने के लिए कंप्यूटर पर कंट्रोल + एफ दबाएं।
  • अपना विवरण मिलने के बाद सूची डाउनलोड कर लें और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए इसे सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed