ओडिशा नीट यूजी 2026: राज्य कोटे की तीसरी मेरिट सूची जारी, आज शाम से भरें विकल्प; इस दिन आएगा सीट आवंटन
Odisha NEET UG 2026: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा प्रकोष्ठ ने नीट यूजी 2026 तीसरे चरण की राज्य मेरिट सूची जारी कर दी है। एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए पात्र अभ्यर्थी 1 अक्तूबर शाम 7:30 बजे से 4 अक्तूबर रात 11:59 बजे तक विकल्प भर और लॉक कर सकेंगे।
विस्तार
Odisha NEET UG 2026: ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा प्रकोष्ठ (ओजेईई) ने नीट यूजी 2026 तीसरे चरण की राज्य मेरिट सूची जारी कर दी है। यह सूची ओडिशा में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जारी की गई है। इस प्रवेश प्रक्रिया के तहत ओडिशा के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में 85 प्रतिशत राज्य कोटे की सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। अभ्यर्थी तीसरे चरण की संशोधित राज्य मेरिट सूची की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
मेरिट में कौन सी जानकारियां होती हैं?
मेरिट सूची में अभ्यर्थियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं, जैसे:
- अभ्यर्थी का नाम
- नीट आवेदन संख्या
- श्रेणी
- अखिल भारतीय रैंक
- राज्य रैंक
मेरिट सूची जारी होने के बाद विकल्प कब भरने होंगे?
मेरिट सूची में नाम आने वाले अभ्यर्थियों को अब अगले चरण में कॉलेज और पाठ्यक्रम के विकल्प भरने होंगे।
- विकल्प भरने और उन्हें लॉक करने की प्रक्रिया 1 अक्तूबर 2026 को शाम 7:30 बजे से शुरू होगी।
- अभ्यर्थियों के पास विकल्प भरने और लॉक करने के लिए 4 अक्तूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक का समय रहेगा।
विकल्प लॉक करने के बाद उसमें बदलाव करने का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए विकल्प भरने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी पसंद की अच्छी तरह जांच कर लेनी चाहिए।
तीसरे चरण में सीट आवंटन कब होगा?
विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीसरे चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार:
- तीसरी राज्य मेरिट सूची: 1 अक्तूबर 2026
- विकल्प भरना और लॉक करना: 1 अक्तूबर शाम 7:30 बजे से 4 अक्तूबर रात 11:59 बजे तक
- तीसरे चरण का अस्थायी सीट आवंटन: 6 अक्तूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे
- तीसरे चरण का सीट आवंटन और आवंटन पत्र डाउनलोड: 8 अक्तूबर 2026 को सुबह 11:30 बजे
अभ्यर्थियों को अब क्या करना चाहिए?
मेरिट सूची में नाम आने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर विकल्प भरने और उन्हें लॉक करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि 4 अक्तूबर रात 11:59 बजे के बाद विकल्प लॉक करने की समय सीमा समाप्त हो जाएगी और लॉक किए गए विकल्पों में बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इसके बाद 6 अक्तूबर को तीसरे चरण का अस्थायी सीट आवंटन जारी किया जाएगा।
तीसरे चरण की राज्य मेरिट सूची कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों से मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं:
- ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर जाएं।
- मुख्य पृष्ठ पर एमबीबीएस/बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- उपलब्ध लिंक में ओडिशा नीट यूजी 2026 तीसरी चरण की राज्य मेरिट सूची वाले लिंक को खोजें।
- संबंधित लिंक पर क्लिक करते ही तीसरे चरण की मेरिट सूची की पीडीएफ खुल जाएगी।
- पीडीएफ में अपना आवेदन नंबर या रोल नंबर खोजने के लिए कंप्यूटर पर कंट्रोल + एफ दबाएं।
- अपना विवरण मिलने के बाद सूची डाउनलोड कर लें और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए इसे सुरक्षित रखें।
कमेंट
कमेंट X