RUHS CUET 2026 Result: आरयूएचएस सीयूईटी का रिजल्ट जारी, 216 कॉलेजों की 80 हजार सीटों पर मिलेगा एडमिशन
RUHS CUET 2026 Result: आरयूएचएस सीयूईटी का रिजल्ट जारी हो गया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और जन्मतिथि से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के जरिए राजस्थान के 216 कॉलेजों की करीब 80 हजार नर्सिंग, फार्मेसी और पैरामेडिकल सीटों पर दाखिला मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RUHS CUET 2026 Result: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) ने आरयूएचएस सीयूईटी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com पर उपलब्ध करा दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपने रोल नंबर और अन्य लॉगिन विवरण की मदद से ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
यह परीक्षा राज्य में नर्सिंग, फार्मेसी और अन्य पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है और राजस्थान के मेडिकल शिक्षा क्षेत्र की प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं में शामिल मानी जाती है।
216 संबद्ध कॉलेजों में होगा प्रवेश
विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार आरयूएचएस सीयूईटी 2026 के परिणाम के आधार पर राज्य के 216 संबद्ध कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन संस्थानों में नर्सिंग, फार्मेसी और अन्य मेडिकल संबद्ध कोर्सेज में प्रवेश दिए जाएंगे।
इस काउंसलिंग और चयन प्रक्रिया के जरिए करीब 80 हजार सीटों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने संकेत दिया है कि जल्द ही अंतरिम सीट मैट्रिक्स भी जारी की जाएगी, जिससे छात्रों को काउंसलिंग के दौरान कॉलेज और कोर्स चुनने में मदद मिलेगी।
रिजल्ट में इन जानकारियों की जांच जरूर करें
छात्रों को सलाह गई है कि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें।
रिजल्ट में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे:
- उम्मीदवार का नाम
- माता-पिता का नाम
- जन्मतिथि
- परीक्षा का नाम
- प्राप्त अंक
- उम्मीदवार की रैं
- पास/फेल स्थिति
- कुल अंक
यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो अभ्यर्थियों को संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।
जल्द जारी होगी स्कोर-वाइज लिस्ट
विश्वविद्यालय ने यह भी बताया है कि जल्द ही पूरी स्कोर-वाइज लिस्ट पीडीएफ भी वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से अपलोड की जाएगी। इस सूची को देखने के लिए छात्रों को लॉगिन करने की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवार सीधे वेबसाइट से पीडीएफ डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर सर्च कर सकेंगे।ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए “Notification” सेक्शन में क्लिक करें।
- इसके बाद “Result is Now Live View” लिंक खोलें।
- अब रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- अपने अंक और अन्य जानकारी ध्यान से जांच लें।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।