SBI Asha Scholarship: मेधावी छात्रों को एसबीआई दे रहा छात्रवृत्ति, 9वीं से लेकर हायर स्टडीज तक सभी के लिए मौका
SBI Asha Scholarship 2026: एसबीआई ने 'प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026-27' के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। कक्षा 9वीं से लेकर ग्रेजुएशन, मेडिकल, आईआईटी, आईआईएम और विदेश में पढ़ाई कर रहे पात्र छात्र 4 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SBI Asha Scholarship 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए 'एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026-27' के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य ऐसे छात्रों की मदद करना है जो आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं।
किस-किस को मिलेगी एसबीआई की स्कॉलरशिप?
यह योजना केवल स्कूल के छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि कक्षा 9वीं से लेकर ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, प्रोफेशनल कोर्स और विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक छात्र तय समय के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए 22 जुलाई 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। यानी अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए लगभग 45 दिनों का समय है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस स्कॉलरशिप का दायरा काफी व्यापक है। अलग-अलग स्तर के विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।
- कक्षा 9वीं के छात्र, 11वीं-12वीं के विद्यार्थी, स्नातक, स्नातकोत्तर, मेडिकल, आईआईटी (IIT), आईआईएम (IIM) और विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र आवेदन के पात्र हैं।
- सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 75% अंक या 7.5 सीजीपीए होना चाहिए।
- एससी/एसटी वर्ग के छात्रों के लिए न्यूनतम 65% अंक निर्धारित किए गए हैं।
- दिव्यांग (PwBD) छात्रों के लिए न्यूनतम 60% अंक आवश्यक हैं।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- छात्र का किसी मान्यता प्राप्त प्रमुख शिक्षण संस्थान में प्रवेश होना जरूरी है।
आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी होंगे?
ऑनलाइन आवेदन करते समय छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
| दस्तावेज का प्रकार | आवश्यक दस्तावेज |
|---|---|
| शैक्षणिक दस्तावेज | पिछली कक्षा/सेमेस्टर की मार्कशीट (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन आदि) |
| पहचान पत्र | सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी और हाल की पासपोर्ट साइज फोटो |
| आय संबंधी दस्तावेज | आय प्रमाण-पत्र, फॉर्म-16A, वेतन पर्ची तथा बैंक पासबुक (एसबीआई खाता होने पर प्राथमिकता) |
| प्रवेश का प्रमाण | बोनाफाइड सर्टिफिकेट, फीस रसीद या फीस स्ट्रक्चर |
| अन्य दस्तावेज | जाति प्रमाण-पत्र, प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड, ऑफर लेटर या दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) |
आवेदन के दौरान सभी जरूरी दस्तावेजों की स्पष्ट स्कैन कॉपी अपलोड करना अनिवार्य है।
एसबीआई की स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले एसबीआई आशा स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Apply Now' विकल्प पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें।
- 'SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026-27' लिंक पर क्लिक करें।
- 'Start Application' विकल्प चुनें और अपनी पात्रता के अनुसार स्कॉलरशिप श्रेणी का चयन करें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और बैंक संबंधी जानकारी सही-सही भरें। इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- सभी जानकारी एक बार फिर जांच लें, नियम एवं शर्तों को स्वीकार करें और अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।