Zero Waste Campus: स्कूलों में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर जोर, 2027 तक जीरो वेस्ट कैंपस का लक्ष्य
Environmental Protection: स्कूलों को 2027 तक जीरो वेस्ट कैंपस बनाने के लक्ष्य के तहत व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा संस्थानों में कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। आशीष सूद ने सभी स्कूलों से इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य करने की अपील की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Clean Campus: दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सभी स्कूलों को मार्च 2027 तक अपने परिसरों को जीरो वेस्ट कैंपस में बदलने के लक्ष्य के साथ कार्य करना चाहिए। स्कूल कचरे को अलग करना, पुनर्चक्ररण, कम्पोस्टिंग और संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग जैसी सतत प्रक्रियाओं को अपनाने जैसे कार्यों पर फोकस करें। उन्होंने सरकारी स्कूल के प्राचार्यों व स्कूल प्रमुखों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में यह बातें कही।
आशीष सूद न शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम के तहत जनकपुरी स्थित पोसंगीपुर में सीएम श्री स्कूल में सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं विद्यालय प्रमुखों के साथ हाइब्रिड मोड में चर्चा की। कार्यक्रम में पांच जिलों और 11 जोन के 422 सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों तथा स्कूल प्रमुखों ने भाग लिया।
विद्यालयों में सुधार और पर्यावरणीय पहल पर शिक्षा मंत्री सूद की समीक्षा
संवाद कार्यक्रम में विद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता, सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री ने विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित जिला उप शिक्षा निदेशकों को कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, खेल सुविधाओं, स्वच्छ पेयजल, शौचालयों तथा डिजिटल शिक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए।
सूद ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल पुस्तकालय, आईसीटी लैब, भाषा प्रयोगशालाओं और व्यावसायिक शिक्षा प्रयोगशालाओं के बेहतर इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने सभी स्कूलों से 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाने तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पूरे मानसून सीजन में वृक्षारोपण अभियान जारी रखने का आत्ह्वान किया।
संवाद कार्यक्रम के दौरान एसबीवी मोती नगर, सीएम श्री स्कूल राजौरी गार्डन, सर्वोदय विद्यालय सेक्टर-8 रोहिणी तथा सीएम श्री स्कूल हिरन कुदना के स्कूल प्रमुखों ने शैक्षिक पहलों से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए।