फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UGC NTA Postponed CUET UG 2022 Phase-4 Now to be Held from August 30 for 11000 candidates

CUET UG 2022: फिर टाली गई सीयूईटी यूजी परीक्षा, अबकी बार बताया यह कारण, जानें नई तारीख

Sat, 13 Aug 2022 01:27 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 13 Aug 2022 01:27 PM IST
सार

NTA Postponed CUET UG 2022 Phase-4 : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से शनिवार, 13 अगस्त को एक बार फिर से सीयूईटी यूजी परीक्षा टाल दी गई है।

विज्ञापन
UGC NTA Postponed CUET UG 2022 Phase-4 Now to be Held from August 30 for 11000 candidates
CUET UG 2022 Postponed - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

UGC NTA Postponed CUET UG 2022 Phase-4: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से शनिवार, 13 अगस्त को एक बार फिर से सीयूईटी यूजी परीक्षा टाल दी गई है। यूजीसी ने कहा कि एनटीए की ओर से आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के चौथे चरण की परीक्षाएं जो कि 17 अगस्त से 20 अगस्त को निर्धारित थीं, को 30 अगस्त तक स्थगित किया जा रहा है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

CUET UG: 11,000 उम्मीदवारों के लिए टाली गई परीक्षा

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने अपनी सूचना में कहा कि परीक्षा केंद्र के लिए शहर की पसंद को समायोजित करने के लिए 11,000 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 17 से 20 अगस्त से 30 अगस्त तक स्थगित कर दी गई है। हालांकि, परीक्षा सभी उम्मीदवारों के लिए नहीं टाली गई है। यह सिर्फ परीक्षा केंद्र बदलने की मांग करने वाले 11 हजार उम्मीदवारों के लिए स्थगित की गई है। 
 

विज्ञापन

CUET UG: 3.72 लाख उम्मीदवारों के लिए यथावत रहेगी परीक्षा

यूजीसी के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालयों की स्नातक स्तरीय कॉमन प्रवेश परीक्षा- का चौथा चरण 17-20 अगस्त से निर्धारित किया गया है और कुल 3.72 लाख उम्मीदवारों को उपस्थित होना था। हालांकि, इन 3.72 लाख उम्मीदवारों में से 11,000 से अधिक के लिए परीक्षा को 30 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, ताकि परीक्षा केंद्र के लिए उनकी पसंद के शहर को समायोजित किया जा सके। 
 

CUET UG 2022: तकनीकी पर्यवेक्षक के रूप में एसोसिएट प्रोफेसर की ड्यूटी

प्रोफेसर कुमार ने कहा कि एनटीए ने केंद्रों की क्षमता में वृद्धि की है और केंद्रों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के प्रयास करने के अलावा अधिक परीक्षा केंद्रों को भी जोड़ा है। उन्होंने कहा, परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर तकनीकी पर्यवेक्षक के रूप में एसोसिएट प्रोफेसर स्तर के फैकल्टी को तैनात करने और अतिरिक्त टेक्नीकल मैन पावर को तैनात करने का भी निर्णय लिया गया है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के दूसरे चरण में गड़बड़ियों के कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed