सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UPPSC RO/ARO Typing Test Admit Card 2023 Released, Exam From February 16

UPPSC: यूपीपीएससी आरओ-एआरओ के लिए टाइपिंग टेस्ट 16 फरवरी से, जारी हुआ प्रवेश पत्र; इस लिंक से करें डाउनलोड

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 11 Feb 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार

UPPSC RO-ARO Typing Test: यूपीपीएससी आरओ/एआरओ टाइपिंग टेस्ट 16 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC RO/ARO Typing Test Admit Card 2023 Released, Exam From February 16
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

UPPSC RO-ARO Typing Test: यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती 2023 के तहत टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती में कुल 411 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Trending Videos

देखें परीक्षा की तिथि और समय

यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 के तहत सहायक समीक्षा अधिकारी पद के लिए कम्प्यूटर आधारित हिन्दी टाइपिंग परीक्षा 16 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 तक होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से 4:30 बजे। परीक्षा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार टाइपिंग के लिए क्रुति देव (Kruti Dev 010) और मंगल इनस्क्रिप्ट फॉण्ट दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
विवरण तारीख
पद का नाम सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO)
परीक्षा प्रकार कम्प्यूटर आधारित हिन्दी टाइपिंग टेस्ट
परीक्षा तिथियां 16 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026
शिफ्ट समय प्रथम शिफ्ट: 9:30 एएम - 11:30 एएम
द्वितीय शिफ्ट: 2:30 पीएम - 4:30 पीएम

सभी योग्य उम्मीदवार 11 फरवरी 2026 से अपना प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा में दो फोटो और आईडी प्रूफ साथ लेकर जाना अनिवार्य है। परीक्षा हॉल में प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले खुलेगा और 45 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा।

टाइपिंग टेस्ट के लिए पूरा कार्यक्रम 

दिनांक सत्र अनुक्रमांक से अनुक्रमांक तक अभ्यर्थियों की संख्या
16.02.2026 प्रथम सत्र 0000428 से 0174823 150
16.02.2026 द्वितीय सत्र 0175330 से 0352133 150
17.02.2026 प्रथम सत्र 0352993 से 0491628 150
17.02.2026 द्वितीय सत्र 0491890 से 0677000 150
18.02.2026 प्रथम सत्र 0677550 से 0841551 150
18.02.2026 द्वितीय सत्र 0843011 से 0998561 150
19.02.2026 प्रथम सत्र 1000985 से 1073611 75
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed