मेडिकल स्टूडेंट्स: यूपी में एमबीबीएस-बीडीएस इंटर्न का वजीफा दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये
उत्तर प्रदेश में मेडिकल इंटर्न के लिए वजीफा दोगुना कर दिया गया है। अब सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न को हर महीने 25 हजार रुपये वजीफा मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Intern Stipend: उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों और मेडिकल विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न के मासिक वजीफे में बढ़ोतरी की है। अब इन इंटर्न को हर महीने 12 हजार रुपये के बजाय 25 हजार रुपये वजीफा दिया जाएगा। इस फैसले से राजकीय मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और चिकित्सा विश्वविद्यालयों से उत्तीर्ण 3,928 छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। ये इंटर्न मरीजों के इलाज में डॉक्टरों की सहायता करते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग के इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न कारणों से छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह गए पात्र छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल एक बार पुनः खोले जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। pic.twitter.com/E0kC4MijSY
— Government of UP (@UPGovt) August 25, 2026
25 हजार रुपये वजीफा पाने वालों में कौन-कौन शामिल?
25,000 रुपये प्रति माह का बढ़ा हुआ वजीफा उन पात्र एमबीबीएस और बीडीएस स्नातकों को मिलेगा, जो सरकारी चिकित्सा संस्थानों में अनिवार्य इंटर्नशिप कर रहे हैं। इंटर्नशिप के दौरान ये छात्र डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर मरीजों की देखभाल में मदद करते हैं। उनकी जिम्मेदारियों में वार्ड, ओपीडी और आपातकालीन सेवाओं में सहयोग के साथ रात की ड्यूटी भी शामिल होती है।
योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में मेडिकल इंटर्न के वजीफे में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले वर्ष 2021 में मासिक वजीफा 7,500 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये किया गया था। अब इसे बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।
युवाओं को मुफ्त मिलेंगे 25 लाख टैबलेट
प्रदेश के युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए चल रही स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया में चयनित संस्थाओं को खरीद आदेश जारी किए जाएंगे और पात्र युवाओं को ये टैबलेट निशुल्क दिए जाएंगे। यह योजना पांच साल के लिए लागू है।
कमेंट
कमेंट X