सीट का इतिहास : शुरुआती दौर इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा। लेकिन, 90 के दशक से लगातार तीन चुनाव भाजपा जीती। बसपा ने यहां जीत दर्ज की। समाजवादी पार्टी ने भी एक बार जीत दर्ज की। वर्तमान में भाजपा की सीट पर कब्जा है।
| जाति | मतदाता |
| लोधी | 70,000 |
| यादव | 70,000 |
| दलित | 70,000 |
| ब्राह्मण | 30,000 |
| कुर्मी | 20,000 |
| कुशवाहा | 20,000 |
| अन्य | 20,000 |
| मुस्लिम | 10,000 |
| साहू | 10,000 |
| वैश्य | 8,000 |
पानी की समस्या क्षेत्र का बड़ा मुद्दा है। इलाके की ज्यादातर खेती बारिश के जल पर निर्भर है। इस कारण अच्छी खेती नहीं हो पाती है।
बबीना की पहली पहचान सेना की छावनी से है। बबीना देश के बड़े सैन्य क्षेत्रों में से एक है। यहां बड़ी फील्ड फायरिंग रेंज है, जिसमें अक्सर विदेशी सेनाएं भी युद्धाभ्यास करने आती हैं।
Followed