सीट का इतिहासः बांसगांव से भाजपा के डॉ. विमलेश पासवान विधायक हैं। पिछले विधानसभा चुनाव कुल 178818 वोट पड़े थे। भाजपा के डॉ विमलेश को 71966 वोट मिले थे। बीएसपी के धर्मेंद्र कुमार ने 49093 मत प्राप्त करके दूसरा स्थान हासिल किया था। विमलेश को 22,873 मतों के अंतर से जीत मिली थी। बांसगांव संसदीय क्षेत्र से ही डॉ विमलेश के बड़े भाई कमलेश पासवान सांसद हैं। वह तीसरी बार भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीते हैं।
| जाति | मतदाता |
| एससी | 55 हजार |
| क्षत्रिय | 35 हजार |
| कुर्मी | 35 हजार |
| ब्राह्मण | 30 हजार |
| मुस्लिम | 30 हजार |
| निषाद | 25 हजार |
| यादव | 25 हजार |
| कायस्थ | 25 हजार |
| वैश्य | 18 हजार |
| मौर्य | 13 हजार |
| सैंथवार | 10 हजार |
| एसटी | 7 हजार |
खराब सड़कें, गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में देरी से यहां के लोगों में काफी नाराजगी है।
वार्ड नंबर-10 में दुर्गा माता का मंदिर और वार्ड नंबर-सात में पुराना शिव मंदिर। धार्मिक स्थानों का सुंदरीकरण हो चुका है।
Followed