सीट का इतिहास
चुनार विधानसभा क्षेत्र कुर्मी बाहुल्य होने के कारण भाजपा, बसपा, सपा, कांग्रेस सभी इसी बिरादरी के प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारते हैं। पिछले चार बार से ओम प्रकाश सिंह भाजपा का कमल खिला रहे थे, लेकिन 2012 में सपा के जगदंबा पटेल की जीत हुई। वर्ष 2017 में ओमप्रकाश सिंह के पुत्र अनुराग सिंह ने जगदंबा पटेल को हराया।
| जाति | मतदाता |
| कुर्मी | एक लाख 30 हजार |
| पिछड़ी जाति | एक लाख 10 हजार |
| दलित | 50 हजार |
| ब्राह्मण | 20 हजार |
| क्षत्रिय | 10 हजार |
| अन्य | 20 हजार |
बेरोजगारी, जर्जर सड़के, स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव।
राजा भर्तृहरि का कर्म क्षेत्र और साहित्यकार पांडेय बेचेन शर्मा उग्र की कर्मस्थली।
Followed