साल 2017 में भाजपा के गिरीश चंद्र यादव ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। इस बार सपा और भाजपा में लड़ाई के आसार हैं। इस सीट पर निर्णायक की भूमिका में मुस्लिम वोटर होते हैं। वर्ष 2012 में कांग्रेस के नदीम जावेद ने बसपा के पप्पू मौर्या को हराकर जीत दर्ज की थी। वर्ष 2017 में भाजपा के गिरीश चंद्र यादव ने सपा गठबंधन से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के नदीम जावेद को हरा दिया। पेशे से अधिवक्ता गिरीश चंद यादव जिला पंचायत सदस्य, भाजपा के जिला महामंत्री रह चुके है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक चुने गए। इस वक्त प्रदेश शासन में शहरी नियोजन एवं आवास विकास राज्य मंत्री हैं।
कुल मतदाता : 4,15,000
पुरुष मतदाता : 2,09,049
महिला मतदाता : 1,81,527
| जाति | मतदाता |
| मुस्लिम | 90 हजार |
| एससी | 50 हजार |
| वैश्य | 40 हजार |
| मौर्य | 37 हजार |
| यादव | 33 हजार |
| बिंद | 29 हजार |
| राजभर | 26 हजार |
| क्षत्रिय | 25 हजार |
| ब्राह्मण | 22 हजार |
| खटिक | 4 हजार |
| नाई | 3 हजार |
| पटेल | 3 हजार |
| चौरसिया | 2 हजार |
| अन्य | 50 हजार |
गिरीश चंद्र यादव (भाजपा)
उम्र : 43
शिक्षा : स्नातक, एलएलबी
जाम की समस्या प्रमुख व अतिक्रमण के कारण लोग परेशान रहते हैं।
चौकियां धाम है, जहां दूसरे जिलों से भी लोग दर्शन-पूजन करने आते हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन-पूजन करने के बाद विंध्याचल में दर्शन करने जाने पर सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके अलावा यह शहर मुगल काल की राजधानी थी।
Followed