सीट का इतिहास: कटरा बाजार विधानसभा से भाजपा से बावन सिंह विधायक हैं। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा से बैजनाथ दूबे ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2007 में भाजपा के बावन सिंह जीते थे। वर्ष 2002 में सपा के बैजनाथ दूबे ने जीत दर्ज की थी। 1996 में भाजपा से बावन सिंह जीते थे। इसके पहले 1993 व 1991 में भाजपा से श्रीराम सिंह ने जीत दर्ज की थी। 1989 में कांग्रेस से मुरलीधर द्विवेदी मुनीम ने जीत दर्ज की थी। 1985 में लोकदल से फसीरूहमान उर्फ मुन्नन खां ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 1980 में कांग्रेस सेमुरलीधर द्विवेदी मुनीम ने जीत दर्ज की थी। 1977 में जनता पार्टी से दीप नरायन पांडे विधायक चुने गए थे।
|
जातिगत |
मतदाता |
|
ब्राह्मण मतदाता |
1 लाख 10 हजार |
|
मुस्लिम |
65 हजार |
|
अनुसूचित जाति |
65 हजार |
|
यादव |
30 हजार |
|
क्षत्रिय |
20 हजार |
|
कायस्थ |
11 हजार |
इस विधानसभार क्षेत्र में कोई सरकारी इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज नहीं है। इसलिए पढ़ाई के लिए बच्चों को बाहर जाना पड़ता है।
रामापुर में टेढ़ी नदी घाट, दुबहाबाजार के बाराती बाबा में किसानों व पशुओं का मेला लगता था।
Followed