लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र का पुनर्गठन वर्ष 2012 के चुनाव से पूर्व हुआ। इससे पहले इस सीट में राजाजीपुरम आदि क्षेत्र आता था, जो कि वर्तमान में पश्चिम सीट में चला गया। इस सीट पर वर्तमान में भाजपा के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक विधायक हैं। उन्होंने सपा के रविदास मेहरोत्रा को हराया था। पुनर्गठन से पूर्व 2007 में भाजपा के सुरेश श्रीवास्तव यहां से विधायक रहे। 2012 में लखनऊ पूर्वी विधानसभा का अधिकांश हिस्सा ही लखनऊ मध्य विधानसभा में शामिल किया गया है। इसकी वजह से यहां जातिगत समीकरण बदले।
| जाति | मतदाता |
| मुस्लिम | 90 हजार |
| वैश्य, तेली, भुर्जी | 80 हजार |
| कायस्थ | 50 हजार |
| ब्राह्मण | 40 हजार |
| सोनकर | 25 हजार |
| धानुक | 10 हजार |
| लोध | 3 हजार |
बृजेश पाठक (भाजपा)
उम्र : 56
शिक्षा :ग्रेजुएट
यूपी सरकार में विधि एवं न्याय के अलावा ग्रामीण अभियंत्रण के कैबिनेट मंत्री हैं। 2004 से 2009 तक वह बसपा से सांसद भी रहे हैं।
अतिक्रमण, बिजली संकट, खराब सड़कें, जलापूर्ति आदि।
ब्रिटिश आर्किटेक्चर पर विकसित हुआ हजरतगंज, हर जरूरी सामान की खरीदारी के लिए अमीनाबाद, लामार्ट कॉलेज, केडी सिंह बाबू स्टेडियम। अमीनाबाद, कैसरबाग, हजरतगंज।
Followed