सीट का इतिहासः ऊंचाहार सीट से सपा से डॉ. मनोज कुमार पांडेय लगातार दूसरी बार विधायक बने। मंत्री भी रह चुके हैं। इसके पहले अरखा स्टेट से अजय पाल सिंह ने भी इस सीट पर प्रतिनिधित्व किया था। वह कांग्रेस से विधायक रहे। इससे पूर्व स्वामी प्रसाद मौर्य भी यहां से विधायक रहे, जोकि इस समय योगी सरकार में काबीना मंत्री हैं। स्वामी के बेटे उत्कृष्ट मौर्य उर्फ अशोक मौर्य दो बार ऊंचाहार सीट से चुनाव लड़े, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके।
| जाति | मतदाता |
| पासी | 64 हजार |
| यादव | 42 हजार |
| ब्राह्मण | 40 हजार |
| क्षत्रिय | 36 हजार |
| मौर्य | 25 हजार |
| मुस्लिम | 18 हजार |
बिजली, सिंचाई की समस्या बनी रहती है।
विधानसभा क्षेत्र में गोकना गंगाघाट पड़ता है, जो लोगों के बड़ा आस्था का केंद्र है। यहां पर कार्तिक पूर्णिमा समेत अन्य अवसरों पर लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। ज्यादातर लोगों का खानपान ग्रामीण अंचल शैली पर आधारित है।
Followed