फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir khan confirms release date his upcoming film Sitaare Zameen Par as per report

Aamir Khan: 'सितारे जमीन पर' से दमदार वापसी करने को तैयार आमिर, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर की पुष्टि

Wed, 28 Feb 2024 09:18 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 28 Feb 2024 09:18 AM IST
सार

आमिर ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान 'सितारे जमीन पर' की रिलीज डेट की पुष्टि की है। आठ वर्षों बाद अभिनेता अपनी फिल्म क्रिसमस के अवसर पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
Aamir khan confirms release date his upcoming film Sitaare Zameen Par as per report
आमिर खान - फोटो : Social Media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक इस फिल्म से जुड़े छोटे से छोटे अपडेट पाने के लिए उत्साहित रहते हैं। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज को लेकर एक अपडेट सामने आया है। आमिर ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान 'सितारे जमीन पर' की रिलीज डेट की पुष्टि की है। आठ साल बाद अभिनेता अपनी फिल्म क्रिसमस के अवसर पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार वर्ष 2016 में क्रिसमस पर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' रिलीज की थी। 
विज्ञापन


कैमियो किरदार में नजर आएंगे आमिर  
आमिर ने अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' की रिलीज डेट के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग अभी शुरू की है, जिसका टाइटल 'सितारे जमीन पर' है। हम इसे इस साल के अंत तक क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। यह एक मनोरंजक फिल्म है, मुझे इसकी कहानी पसंद है। हालांकि, आप मुझे इस फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में नहीं देख पाएंगे, लेकिन मैं इसमें कुछ छोटी भूमिकाएं कर रहा हूं।' उन्होंने आगे कहा कि देखते हैं दर्शक इस फिल्म को देखकर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Indira Tiwari Exclusive: भोपाल की इंदिरा ऐसे बनीं ‘बस्तर’ की लीड हीरोइन, भंसाली की ‘कमली’ का कमाल का सफरनामा
विज्ञापन
विज्ञापन


जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिका में आएंगी नजर 
साल 2007 में आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया था। आमिर खान इस फिल्म में एक शिक्षक की भूमिका में दिखाई दिए थे। वहीं, अब आमिर अपनी अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। बीते दिनों मीडिया से इस फिल्म के बारे में बातें करते हुए आमिर ने कहा, 'सितारे जमीन पर में मैं एक अलग रूप में आप सबसे मिलने वाला हूं। यह किरदार बेहद भावुक किरदार है। उम्मीद है कि आपको यह फिल्म भी पसंद आएगी।' रिपोर्ट्स के अनुसार, 'सितारे जमीन पर' में जेनेलिया देशमुख भी मुख्य भूमिका में हैं। यह जेनेलिया और आमिर की एक साथ पहली फिल्म है।

आमिर खान का वर्कफ्रंट
आमिर खान ने 2022 में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के बाद अभिनय से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, वह निर्माता के तौर पर लगातार एक्टिव हैं। अभिनेता राजकुमार संतोषी और सनी देओल के साथ 'लाहौर 1947' में काम कर रहे हैं। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की कई फिल्में एक साथ फ्लोर पर आने वाली हैं। बैनर के पास 2024 की पहली छमाही में रिलीज के लिए दो फिल्में हैं, पहली किरण राव द्वारा निर्देशित 'लापता लेडीज' और दूसरी- संजय मिश्रा की 'प्रीतम प्यारे'।

यह भी पढ़ें: The Watchers: मनोज नाइट शामलन की बेटी ने रचा हॉलीवुड का नया हॉरर संसार, इस दिन रिलीज होने जा रही फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed